गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लालू यादव समेत पत्नी और बेटी के घर CBI ने मारा छापा, इस मामले में की कार्यवाई

by Web Desk
मई 20, 2022
in Uncategorized

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के पटना और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की है। इनके पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है। पटना में CBI की 8 सदस्यीय टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पहुंची। टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं। इस दौरान आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है। टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। पूर्व CM और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की भी खबर है।

राबड़ी आवास के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी।

जाने क्या है मामला ?

ये मामला रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू रेलमंत्री थे, उस दौरान जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। CBI ने इसी मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ नया केस दर्ज किया है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कार्यकर्ता

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये सत्ता का दुरुपयोग है। विधान परिषद में मिली सफलता से BJP डर गई है। इसके चलते ये छापेमारी की गई है।

जीतनराम मांझी ने तेजस्वी पर साधा निशाना

https://twitter.com/jitanrmanjhi/status/1527496082988871680

सीबीआई रेड पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राजद जहां इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रहा है। वहीं पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इशारों में लालू के छोटे बेटे तेजस्वी पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्‌वीट किया- घर का भेदी लंका ढाए, मौका देखकर बाहर उड़ जाए। बता दें कि एक दिन पहले ही तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ लंदन रवाना हुए हैं।

नितीश-लालू की नजदीकी से बौखलाई भाजपा

राजद के विधायक मुकेश रोशन राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि जबसे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं तब से भाजपा का सिर दर्द बढ़ गया है और केंद्र सरकार ने अपना तोता CBI को राबड़ी देवी के आवास पर भेज दिया है। ऐसे समय में यह छापेमारी ठीक नहीं है, जब लालू प्रसाद का दिल्ली में इलाज चल रहा है और तेजस्वी यादव भी बाहर हैं।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: CBI RAIDLALU YADAV CBI RAIDLalu Yadav LIVE UpdatesNews1India

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

सुप्रीम कोर्ट पहुँचे सिद्धू, खुद को बीमार बताकर सरेंडर के लिए माँगा एक हफ्ते का समय

चीफ जस्टिस का राहत से इंकार, सिद्धू का जेल जाना तय, आज करेंगे सरेंडर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In