रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन, 2 गैंगस्टरों को दिखा योगी का रिएक्शन, डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

by Web Desk
जुलाई 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से दूसरी बार सत्ता संभाली हैं, तब से लगातार आपराधियों के खिलाफ एक्शन में हैं, और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। बता दें की नोएडा पुलिस ने 2 गैंगस्टरों की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। इन गैंगस्टरों का नाम संजय गोयल और अंकुर उर्फ सोनी वर्मा है। संजय गोयल मेरठ जिले के थाना मोदीपुरम का निवासी है और अंकुर गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है। ये जानकारी पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने दी है।

संजय गोयल गैंगस्टर कानून में वांछित चल रहा था। उसकी संपत्ति को गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Noida Police)ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत शुक्रवार को कुर्क किया। वहीं अंकुर उर्फ सोनी वर्मा की भी अचल संपत्ति को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026
Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

अगस्त 1, 2026

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर कानून के तहत एक अन्य मामले में वांछित अंकुर उर्फ सोनी वर्मा की भी अचल संपत्ति को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कुर्क किया है। वह गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला है।

यूपी में अपराधियों के खिलाफ योगी का ‘हंटर’

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम योगी (CM Yogi) की सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। ऐसे में ये सामने आया है कि इन 100 दिनों में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 25 मार्च 2022 से लेकर एक जुलाई 2022 तक कुल 525 एनकाउंटर हुए है। इस दौरान 1034 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और 425 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। बदमाशों से हुई इस मुठभेड़ में 68 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। मेरठ जोन में 193, बरेली जोन में 62, आगरा जोन में 55, लखनऊ जोन में 48, लखनऊ कमिश्नरी में 6, वाराणसी जोन में 36, गोरखपुर जोन में 37 और नोएडा कमिश्नरी में 44 एनकाउंटर हुए हैं।

माफियाओं की 192 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

योगी सरकार (Yogi Govt) माफियाओं को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। एक तरफ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी संपत्ति भी जब्त की जा रही है। प्रदेश स्तर के 50 चिन्हित माफियाओं के अलावा डीजीपी मुख्यालय ने भी 12 माफियाओं को चिन्हित किया है। 25 मार्च 2022 से जून 2022 तक गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) में कुल 192 करोड़ 40 लाख 34 हजार 582 रुपए की संपत्ति जब्त हुई है।

पुलिस ने 2,433 बदमाशों और माफियाओं को चिन्हित किया है। इसके अलावा 17,169 केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,645 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 134 लोगों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 15 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है और 36 लोगों के खिलाफ एनएसए लगा है। 788 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है और 618 पर गुंडा एक्ट लगा है। इस दौरान 47 लोगों के लाइसेंस भी कैंसिल किए गए हैं और 719 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।

Tags: latest breaking newsnarendra modiyogi adityanth
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

PM Kisan : मोदी सरकार ने 2031 तक बढ़ाई पीएम किसान योजना, करोड़ों किसानों को मिलेगा लगातार आर्थिक सहारा देश...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 25, 2026

Sarnath UNESCO World Heritage: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त...

Next Post

जानिए ईद-उल-अजहा का महात्व, क्या थी वजह जो पैगम्बर ने दी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी

शिंजो आबे के सम्मान पर देशभर में झुकाए गए ‘राष्ट्रीय ध्वज’, जानें आखिर क्या होता है ‘राष्ट्रीय शोक’..!!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist