नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को नया कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया। लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और मध्यकर्म के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया। बोर्ड का यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2023 से 31 सितंबर 2024 तक चलेगा।
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इन्हें मिला स्थान
बोर्ड के नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में बरकरार रखा गया है। जबकि मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और शुभमन गिल को ग्रेड A में प्रमोट किया गया है। लिस्ट में ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और अक्षर पटेल ग्रेड B में स्थान मिला है।
-
A+ ग्रेड में इन्हें मिला स्थान
Grade A+
Rohit Sharma, Virat Kohli, Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
-
A ग्रेड में इन्हें मिला स्थान
Grade A
R Ashwin, Mohd. Shami, Mohd. Siraj, KL Rahul, Shubman Gill and Hardik Pandya.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
-
B ग्रेड में इन्हें मिला स्थान
Grade B
Surya Kumar Yadav, Rishabh Pant, Kuldeep Yadav, Axar Patel and Yashasvi Jaiswal.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
-
C ग्रेड में इन्हें मिला स्थान
Grade C
Rinku Singh, Tilak Verma, Ruturaj Gaekwad, Shardul Thakur, Shivam Dube, Ravi Bishnoi, Jitesh Sharma, Washington Sundar, Mukesh Kumar, Sanju Samson, Arshdeep Singh, KS Bharat, Prasidh Krishna, Avesh Khan and Rajat Patidar.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
किस ग्रेड में क्या मिलता हैं
- ग्रेड A+ – 7 करोड़
- ग्रेड A – 5 करोड़
- ग्रेड B – 3 करोड़
- ग्रेड C – 1 करोड़
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 खिलाड़ी
बोर्ड द्वारा जारी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें ग्रेड A+ में 4 , ग्रेड A में 6 , B में 5 और C में 15 खिलाड़ी शामिल हैं। ज्ञात हो कि पिछले साल बोर्ड ने 26 खिलाड़ियों सूची में शामिल किया था।
तेज गेंदबाज को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट
बोर्ड द्वारा तेज गेंदबाजों के लिए फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा भी की। बोर्ड द्वारा इस लिस्ट में तेज गेंदबाज आकाश दीप, विजय कुमार, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वत कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। हालांकि ये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं बल्कि बोर्ड द्वारा जारी एडिशनल कॉन्ट्रैक्ट है।
The Selection Committee has also recommended Fast Bowling contracts for the following athletes – Akash Deep, Vijaykumar Vyshak, Umran Malik, Yash Dayal and Vidwath Kaverappa.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
किसे मिलता कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हर साल खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा करता है। बोर्ड के इस लिस्ट में हर खिलाड़ी को जगह नहीं मिलती हैं। बल्कि निर्धारित मानक के आधार पर खिलाड़ियों की सूची तैयार की जाती है। इस सूची में उन खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो खिलाड़ी टीम में 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 T-20 खेलते हैं।