Sunday, November 22, 2026 12:40 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विधानसभा चुनाव 2024 » Maharashtra Elections 2024: समाजवादी पार्टी का ऐलान – ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ के साथ किया घोषणापत्र जारी

Maharashtra Elections 2024: समाजवादी पार्टी का ऐलान – ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ के साथ किया घोषणापत्र जारी

महाराष्ट्र चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने महाविकास अघाड़ी के समर्थन में अपना घोषणापत्र जारी करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। अबू आजमी ने कहा, "बीजेपी हटाओ, देश बचाओ" का नारा देते हुए वक्फ संपत्ति, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं।

by Mayank Yadav
07/11/2024
Maharashtra

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाविकास अघाड़ी (MVA) के समर्थन में अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने सामाजिक न्याय, रोजगार, महिला सुरक्षा, और किसानों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया है। सपा नेता अबू आजमी ने इस अवसर पर MVA की जीत का दावा किया और बीजेपी पर निशाना साधते हुए वक्फ बोर्ड की जमीनें हड़पने की योजना का आरोप लगाया।

महायुति के खिलाफ ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ का नारा

अबू आजमी ने मुंबई के बीकेसी में आयोजित एक जनसभा में बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने महायुति को चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग 400 सीटों का दावा करते थे, उन्हें 240 पर रोक दिया गया और इस बार उनकी ताकत को 70-75 सीटों तक सीमित किया जाएगा। आजमी ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सांप्रदायिकता और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा, “2014 से पहले कभी भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं नहीं हुई थीं। आज लोग बीफ के नाम पर पिट रहे हैं।”

सपा नेता ने आगे कहा कि बीजेपी ‘लव जिहाद,’ ‘लैंड जिहाद,’ और ‘वोट जिहाद’ जैसे शब्दों के जरिए समाज में जहर घोल रही है। उनके अनुसार, यह एक साजिश है, जिससे मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी राजनीति को महाराष्ट्र की जनता खारिज कर देगी।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026

वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने के आरोप और शिवाजी महाराज का संदर्भ

अबू आजमी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनकी नीयत वक्फ बोर्ड की जमीनों पर कब्जा करने की है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने 700 एकड़ जमीन दान में दी थी, लेकिन अब बीजेपी इसे हड़पना चाहती है। उन्होंने इस तरह की नीतियों को जनता के खिलाफ बताया और कहा कि यह केवल एक धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश है।

Mumbai: Samajwadi Party leader and candidate from Mankhurd Shivajinagar Assembly seat Abu Azmi says, "All the government's money is going into corruption here, and if the Maha Vikas Aghadi government is formed, efforts will be made to stop corruption" pic.twitter.com/bDctrcGNvm

— IANS (@ians_india) November 7, 2024

सपा का घोषणापत्र – समाज कल्याण और विकास के वादे

सपा के (Maharashtra) घोषणापत्र में समाज के हर तबके के लिए योजनाएं शामिल हैं। पार्टी ने राज्य के 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 5000 रुपये प्रति माह पेंशन, सूखा और खराब मौसम से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा, और फसल बीमा की जिम्मेदारी सरकार पर डालने का वादा किया है। इसके अलावा, कृषि के लिए गायरान भूमि पर कब्जे को सुरक्षित रखने और न्यायसंगत जल आबंटन नीति का पालन करने का भी वादा किया गया है।

महिलाओं के लिए सपा ने सभी सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा का वादा किया है। कुपोषण के खिलाफ सख्त कदम उठाने और राज्य में अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान करने का भी वादा किया गया है।

युवाओं के लिए सपा ने रोजगार पैदा करने के प्रयासों पर जोर दिया है। देशी और विदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने और राज्य (Maharashtra) के शिक्षित व अशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही, सपा ने दलित, ओबीसी, और आदिवासी समुदायों के विकास के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान किया है।

अल्पसंख्यकों के लिए 5% आरक्षण की मांग

घोषणापत्र में सपा ने मराठा समुदाय को 10% आरक्षण और मुस्लिम समुदाय के पिछड़े वर्गों के लिए 5% आरक्षण की भी मांग की है। उन्होंने इसे न्यायसंगत बताते हुए कहा कि आरक्षण की कुल सीमा बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

वक्फ संपत्तियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान

घोषणापत्र में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके उचित उपयोग के लिए ‘वक्फ भूमि संरक्षण एवं विकास बोर्ड’ की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। सपा का कहना है कि इस बोर्ड को ऐसे विशेषाधिकार दिए जाएंगे, जो उनके संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक हैं।

बीजेपी हटाओ, MVA को जिताओ

अबू आजमी ने अपने संबोधन में महाविकास अघाड़ी के लिए आधी रोटी खाने और संघर्ष के साथ खड़े रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सपा का एकमात्र लक्ष्य बीजेपी को सत्ता से बाहर करना और संविधान तथा समाज के हर तबके के अधिकारों की रक्षा करना है।

Maharashtra विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। यह देखना बाकी है कि सपा और MVA अपने घोषणापत्र के वादों के साथ महाराष्ट्र के मतदाताओं को कितना प्रभावित कर पाते हैं।

यहां पढ़ें: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक में हंगामा, महाकुंभ से पहले संतों में जोरदार विवाद

Related Posts

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

August 7, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026
Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल,  सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

Comment Controversy कौन है अदिति यादव जिनको लेकर यूपी में मचा बवाल, सपा नेताओं ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग तेज

June 11, 2026
UGC Bill:  बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

UGC Bill: बिल को लेकर भाजपा के दो दिग्गज क्यों भिड़े, रखी अलग-अलग राय, सपा ने यूजीसी पर बदली चाल

February 26, 2026
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

सपा विधायक रिजवी ने किया विस्फोटक खुलासा, बता दिया मुख्तार-अतीक की बाद अब आजम खान भी होंगे क्रैश

November 26, 2025
भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

November 6, 2025
आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

November 3, 2025
सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

सतीश महाना ने नसीम सोलंकी से क्यों नहीं लगवाया भैया दूज का टीका, स्पीकर ने बता दी वजह, जो सोशल मीडिया में उड़ा रही गर्दा

October 23, 2025
बृजभूषण शरण सिंह ने फिर अखिलेश यादव को बताया सनातनी, कहा, श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं रहे सपा प्रमुख

बृजभूषण शरण सिंह ने फिर अखिलेश यादव को बताया सनातनी, कहा, श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं रहे सपा प्रमुख

October 21, 2025
Next Post
जब नहीं मिली की रकम तो SSP से मिलकर बोला शूटर, ‘साहब’ ससुरालवालों ने करवाया था सुपारी देकर अंजली गर्ग का मर्डर

जब नहीं मिली की रकम तो SSP से मिलकर बोला शूटर, ‘साहब’ ससुरालवालों ने करवाया था सुपारी देकर अंजली गर्ग का मर्डर

डंके की चोट पर बोले सीएम योगी, इस्लाम नाम की नहीं कोई वस्तू अब अब मौलवी को भी भाए ‘रामजी’

डंके की चोट पर बोले सीएम योगी, इस्लाम नाम की नहीं कोई वस्तू अब अब मौलवी को भी भाए ‘रामजी’

Brampton

Brampton Hindu priest suspended: हिंदू मंदिर ने पुजारी को किया निलंबित, खालिस्तानी हिंसा से तनाव चरम पर

POPULAR POST

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

November 15, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Lucknow Electric Buses

Lucknow Electric Bus: नए साल में लखनऊ को मिलेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें, एक चार्ज में तय करेंगी 200 KM का सफर

November 17, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

November 18, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026

LATEST

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India