शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home ऑटो

Fast Tag: क्या नई गाड़ी में भी काम करता है पुराना fast tag, जानिए क्या कहता टोल टैक्स का नियम

फास्टैग से जुड़े नए नियम 17 फरवरी से लागू हो गए हैं। अब पुरानी गाड़ी का फास्टैग नई गाड़ी में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, अगर फास्टैग ब्लैकलिस्ट हुआ तो टोल पेमेंट नहीं होगा, जिससे सफर में दिक्कत आ सकती है।

by Ahmed Naseem
मार्च 1, 2025
in ऑटो
Share on FacebookShare on Twitter

देश में फास्टैग की शुरुआत साल 2014 में हुई थी, ताकि टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिल सके। हालांकि, इसके बावजूद कई टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जाती हैं। इसे खत्म करने के लिए सरकार ने 17 फरवरी से कुछ नए नियम लागू किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन नियमों के बाद टोल पर लगने वाली भीड़ काफी हद तक कम हो जाएगी।

क्या पुरानी गाड़ी का फास्टैग नई गाड़ी में लगेगा

फास्टैग को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं। एक आम सवाल यह है कि अगर किसी ने अपनी पुरानी गाड़ी बेच दी और नई गाड़ी खरीद ली, तो क्या वह पुराने फास्टैग को नई गाड़ी में इस्तेमाल कर सकता है?

RELATED NEWS

RTO New Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस, चालान और FASTag को लेकर बदले नियम, वाहन चालकों को जाननी चाहिए कौन सी जरूरी बातें

RTO New Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस, चालान और FASTag को लेकर बदले नियम, वाहन चालकों को जाननी चाहिए कौन सी जरूरी बातें

जुलाई 25, 2026
FASTag new rules 2025: FASTag के नए नियम कब से लागू होंगे, कैसे यह आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा

FASTag new rules 2025: FASTag के नए नियम कब से लागू होंगे, कैसे यह आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा

मार्च 22, 2025

एनपीसीआई (NPCI) के नियमों के अनुसार, पुराने फास्टैग को नई गाड़ी में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। अगर आपने एक नई गाड़ी खरीदी है, तो आपको उसके लिए नया फास्टैग लेना होगा। पुरानी गाड़ी से फास्टैग निकालकर नई गाड़ी में लगाने का कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि यह काम नहीं करेगा।

गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ा होता है फास्टैग

फास्टैग जारी करते समय गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। हर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर अलग होता है, इसलिए अगर आप नई गाड़ी खरीदते हैं, तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी नया होगा। ऐसे में पुराने फास्टैग का उपयोग नहीं किया जा सकता और आपको नई गाड़ी के लिए अलग से नया फास्टैग लेना ही पड़ेगा।

फास्टैग कितने साल तक वैध रहता है

NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अनुसार, फास्टैग जारी होने की तारीख से 5 साल तक वैध रहता है। यानी, एक बार फास्टैग खरीदने के बाद 5 साल तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन 5 साल पूरे होने के बाद इसे रिन्यू कराना जरूरी नहीं है। आप चाहें तो नया फास्टैग ले सकते हैं या फिर रिन्यू करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-Silk Eye Surgery: बिना टाँके और चीरे के कहिये अपने चश्मे को बाय-बाय, बस एक बार जान लीजिए इस सर्जरी के बारे में

17 फरवरी से लागू हुआ नया नियम

फास्टैग से जुड़े नए नियम 17 फरवरी से लागू हो चुके हैं। हालांकि, इसका नोटिफिकेशन 28 जनवरी 2025 को जारी किया गया था। नए नियमों के मुताबिक, अगर आपका फास्टैग स्कैन होने से 60 मिनट पहले या स्कैन होने के 10 मिनट बाद तक ब्लैकलिस्ट में रहता है, तो पेमेंट नहीं होगा। यानी, फास्टैग को समय पर एक्टिव रखना बेहद जरूरी होगा, वरना आपको टोल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: Fastag rulesFASTag updateNHAI FASTag
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

RTO New Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस, चालान और FASTag को लेकर बदले नियम, वाहन चालकों को जाननी चाहिए कौन सी जरूरी बातें

RTO New Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस, चालान और FASTag को लेकर बदले नियम, वाहन चालकों को जाननी चाहिए कौन सी जरूरी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

RTO New Rules: सड़क सुरक्षा बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन से जुड़े कामकाज में डिजिटल पारदर्शिता लाने...

FASTag new rules 2025: FASTag के नए नियम कब से लागू होंगे, कैसे यह आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा

FASTag new rules 2025: FASTag के नए नियम कब से लागू होंगे, कैसे यह आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा

by Sadaf Farooqui
मार्च 22, 2025

FASTag new rules 2025: भारत में टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों और नकद भुगतान की दिक्कतों को खत्म...

Fastag recharge and activation rules

आज से बदल गए FASTag के नियम क्या हुआ है बदलाव ,अब ग़लती कितनी पड़ सकती है भारी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 17, 2025

Fastag recharge and activation rules सोमवार से फास्टैग के नियमों में बदलाव हो रहा है, जो वाहन चालकों के लिए...

FASTag new rules 2025

Fastag में 17 febuary 2025 से हो रहे हैं कौन से बदलाव,ज़रा सी ग़लती पड़ेगी भारी देना पड़ेगा दोगुना टोल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 15, 2025

FASTag new rules 2025 अगर आप हाईवे या एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाते हैं और टोल के लिए फास्टैग का इस्तेमाल...

Next Post
Car Buying Tips: डीज़ल या पेट्रोल कौन सी कार खरीदने पर होगी आपकी ज़्यादा बचत, बस एक बार समझ लें ये बातें

Car Buying Tips: डीज़ल या पेट्रोल कौन सी कार खरीदने पर होगी आपकी ज़्यादा बचत, बस एक बार समझ लें ये बातें

Hair care: डैंड्रफ की समस्या से परेशान? जानें किन लोगों में होता है इसका ज्यादा असर

Hair care: डैंड्रफ की समस्या से परेशान? जानें किन लोगों में होता है इसका ज्यादा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist