Safety Star: अगर आप अपनी फैमिली के लिए ऐसी कार खरीदने की सोच रहे हैं जो कम बजट में आए और सुरक्षित भी हो, तो टाटा पंच आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए है और यह 21 से 27kmpl तक का माइलेज देती है। हम यहां बात कर रहे हैं टाटा पंच के बारे में, जिसे Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
इंजन और माइलेज
टाटा पंच में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला है 1.2L NA पेट्रोल, जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन है और लगभग 87 से 88bhp की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.2L टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन है और लगभग 118 से 120bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा इसमें 1.2L CNG का विकल्प भी मिलता है, जिसमें 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन मिलता है और यह लगभग 72 से 73bhp की पावर और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है।
माइलेज की बात करें तो:
· 1.2L पेट्रोल मैनुअल: 20.09 kmpl
· 1.2L पेट्रोल ऑटोमैटिक: 18.80 kmpl
· 1.2L टर्बो पेट्रोल मैनुअल: लगभग 17.50 kmpl
· 1.2L iCNG मैनुअल: 26.99 km/kg
· 1.2L iCNG ऑटोमैटिक: 26.99 km/kg तक
डाइमेंशन, ब्रेक्स और सस्पेंशन
टाटा पंच की लंबाई 3,876mm, चौड़ाई 1,742mm, व्हीलबेस 2,445mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 193mm है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह है। बूट स्पेस की बात करें तो पेट्रोल और टर्बो वेरिएंट में 366 लीटर और CNG वेरिएंट में 210 लीटर की जगह मिलती है। फ्यूल टैंक के लिए इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर की CNG कैपेसिटी दी गई है।
टाटा पंच में आगे की तरफ मैकफर्सन स्ट्रट और पीछे की तरफ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इस गाड़ी में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं और इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स
टाटा पंच को BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा इसमें सीटबेल्ट रिमाइंडर, चाइल्ड लॉक, ओवरस्पीड वॉर्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक के साथ-साथ इंजन इमोबिलाइजर भी मिलता है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
टाटा पंच में आपको 360-डिग्री सराउंड कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल/हिल होल्ड असिस्ट और TPMS भी मिलता है। साथ ही, इस गाड़ी में रियर डिफॉगर, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और चुनिंदा ट्रिम्स पर ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए से लेकर 10.77 लाख रुपए तक जाती है।
वेरिएंट और कीमत
· पंच स्मार्ट पेट्रोल मैनुअल: 5.75 लाख रुपए
· पंच प्योर पेट्रोल मैनुअल: 6.65 लाख रुपए
· पंच स्मार्ट CNG मैनुअल: 6.85 लाख रुपए
· पंच प्योर प्लस पेट्रोल मैनुअल: 7.17 लाख रुपए
· पंच प्योर प्लस S पेट्रोल मैनुअल: 7.52 लाख रुपए
· पंच प्योर CNG मैनुअल: 7.68 लाख रुपए
· पंच प्योर प्लस AMT पेट्रोल ऑटोमैटिक: 7.75 लाख रुपए
· पंच एडवेंचर पेट्रोल मैनुअल: 7.77 लाख रुपए
· पंच एडवेंचर टर्बो पेट्रोल मैनुअल: 8.47 लाख रुपए
· पंच अकंप्लिश्ड पेट्रोल मैनुअल: 8.47 लाख रुपए
· पंच अकंप्लिश्ड प्लस S CNG AMT: 10.77 लाख रुपए (टॉप वेरिएंट)























