सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Bareilly teacher: मिसाल–बेमिसाल… गाते–गाते गणित पढ़ाएं, टीचर सब ऐसे बन जाएं

Bareilly teacher: उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकारी शिक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गीत, कविता और पहेलियों के जरिए गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों को बच्चों के लिए मजेदार बना दिया है। उनकी अनोखी शिक्षण पद्धति की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

by Mayank Yadav
मार्च 18, 2025
in TOP NEWS, बरेली
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly teacher: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक सरकारी शिक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने बच्चों के मन से गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों का डर दूर भगाने के लिए गीत, कविता और पहेली का ऐसा प्रयोग शुरू किया है कि नन्हे-मुन्ने हंसते-हंसते पढ़ाई करने लगे हैं। प्रशांत अग्रवाल ने न केवल बच्चों के लिए पढ़ाई को रोचक बनाने का बीड़ा उठाया है, बल्कि सरकारी स्कूल में लाइब्रेरी बनाकर सैकड़ों किताबें भी जुटाई हैं। उनके इस प्रयास से गरीब और वंचित समाज के बच्चे शिक्षा के प्रति उत्साहित हो रहे हैं। हाल ही में प्रशांत ने कक्षा एक से पांच तक की हिंदी और संस्कृत की 65 कविताओं का संकलन भी तैयार किया है, जिसकी चर्चा दूसरे जिलों में भी हो रही है।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

सरकारी शिक्षा को बनाया रोचक

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के डहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रशांत अग्रवाल बच्चों को पढ़ाई का बोझ महसूस नहीं होने देते। उनकी कक्षाओं में बच्चे गीत और कविताओं के माध्यम से सीखते हैं। गणित जैसे कठिन विषय को भी गीतों में पिरोकर उन्होंने बच्चों के मन में उत्साह भर दिया है। उनके इस अनोखे शिक्षण पद्धति ने बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी दिल जीत लिया है।

प्रशांत अग्रवाल Bareilly पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में टीचर थे, लेकिन वहां से नौकरी छोड़कर बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े। उनका उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि और ललक पैदा करना है। वे पारंपरिक पढ़ाई के बजाय रचनात्मक और रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

किताबें बनीं प्रेरणा स्रोत

प्रशांत अग्रवाल Bareilly की अब तक 11 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जो शिक्षकों के बीच प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। इन पुस्तकों में “शिक्षक के मार्मिक मनोभाव”, “अनमोल शिक्षा-सूत्र”, “मजेदार बेसिक गणित”, “अमेजिंग इंग्लिश वर्ल्ड”, “अद्भुत भाषा भंडार”, “संस्कार के रिमझिम गीत”, “चार हजार बुद्धिवर्द्धक पहेलियां”, “डेढ़ हजार सुरीली पहेलियां” और “ढाई हजार मात्रा-काव्य पहेलियां” शामिल हैं।

बच्चों में जगाई शिक्षा की ललक

प्रशांत अग्रवाल Bareilly का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता और रचनात्मकता का विकास करना भी होना चाहिए। उनके प्रयासों से न केवल सरकारी विद्यालय का माहौल बदला है, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी उनके प्रयोगों की सराहना हो रही है।

प्रशांत अग्रवाल का यह अभिनव प्रयोग दिखाता है कि अगर शिक्षक ठान लें तो शिक्षा को नीरस से रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। उनके प्रयास निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।

यहां पढ़ें: ‘अजब-गजब’ की है कानपुर के घंटाघारों की कहानी, अंग्रेजों के ‘टन-टन’ की आवाज से दौड़ पड़ता था शहर

Tags: Bareilly
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
: New township in Lucknow

LDA का लखनऊ वासियों को बड़ा तोहफा...सीतापुर रोड पर बसेगा नया शहर, मिलेंगी ये सुविधाएं

New Delhi

दिल्ली एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट के बीच टकराव, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist