मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जब दिल मिलते हैं तो गले मिलते हैं… योगी के पैर छूने वाले रजनीकांत को गले लगाकर अखिलेश ने दिया करारा जवाब

सपा प्रमुख ने अपने आवास पर एक-दूसरे के साथ बैठकर हंसते हुए एक फोटो पोस्ट की. जिसमें अखिलेश यादव और रजनीकांत काफी खुश नजर आ रहे हैं.

by Juhi Tomer
अगस्त 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आ रहे हैं। बता दें कि शनिवार और रविवार को वह अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश आए हैं। शनिवार को उन्होंने सीएम योगी आदित्यनात से मुलाकात की और रविवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की फोटों पर पुष्प अर्पित कियाष इस दौरान सुपरस्टार ने कहा, “अखिलेश से 9 साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उसी दिन से हम दोस्त हैं। फोन पर दोनों लोगों की बात होती है। 5 साल पहले मैं यहां एक शूटिंग के लिए आया था। लेकिन, मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। लेकिन इस बार अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। उनके पिताजी से मेरी दोस्ती थी। पहली बार लखनऊ में अखिलेश से मिलकर अच्छा लगा।

रजनीकांत की नेताओं से मुलाकात ने लिया राजनीति मोड़

आपको बता दें कि प्रदेश के दो बड़े नेताओं से रजनीकांत ने मुलाकात तो कर ली लेकिन यूपी कि सियासत में राजनीति ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? शनिवार के दिन तो रजनीकांत के योगी के पैर छूने को लेकर ही बहस चलती रही। रविवार को अपनी मुलाकात के दौरान अखिलेश ने रजनीकांत को गले लगाने की तस्वीर लगाकर जैसे कोई सियासी जवाब देने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, वह काफी कुछ इशारा कर रहा है।

RELATED NEWS

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

सोशल मीडिया पर जमकर फोटों को लेकर मच रहा बवाल

दरअसल, रजनीकांत की फिल्म जेलर सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई है। इसे लेकर अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने सीएम के साथ अपनी फिल्म की खासस स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लिया। रजनीकांत और योगी की मुलाकात की। इस दौरान एक ऐसा वाक्य हुआ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरमा गया। दरअसल, योगी से मिलने पहुंचे रजनीकांत ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले लिया।

उम्र में काफी छोटे योगी आदित्यनाथ का पैर छूने के दौरान जरूर रजनीकांत के मन में उनकी एक योगी-संन्यासी होने की छवि रही होगी लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई। लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।

अखिलेश मे रजनीकांत को लगाया गले

हालांकि, इसके ठीक एक दिन बाद रजनीकांत नेता प्रतिपक्ष और ‘9 साल पुराने दोस्त’ अखिलेश से मिलने उनके आवास गए। मुलाकात के बाद रजनीकांत ने अखिलेश को दोस्त बताया और कहा कि उनकी फोन पर बातचीत होती रहती है। इसके कुछ ही देर बाद अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह रजनीकांत को गले लगाते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है।

जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं।

मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है… pic.twitter.com/e9KZrc5mNH

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 20, 2023

माना जा रहा है कि गले मिलते हुए शेयर की गई इस फोटो के जरिए अखिलेश यादव ने योगी की एक दिन पुरानी उस तस्वीर पर निशाना साधा है, जिसमें रजनीकांत योगी के पैर छू रहे हैं। उनका कैप्शन भी उसी ओर इशारा करता है कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। जाहिर है कि नेता प्रतिपक्ष का यह संदेश खासतौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके समर्थकों के लिए है।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav meets RajnikanthJailerRajinikanthRajinikanth akhilesh yadav greets him with a hugRajinikanth akhilesh yadav meet after 9 yearsRajinikanth meets Akhilesh YadavRajinikanth talks about friendshipYogi Aditiyanath
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Next Post
Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही, लगाए ‘मुर्दाबाद’ के नारे, सपा पर लगाए आरोप

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी स्याही, लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे, सपा पर लगाए आरोप

Ghosi Bypoll 2023: ‘अपने ही अपनों पर..’ बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही तो अखिलेश ने कसा तंज

Ghosi Bypoll 2023: 'अपने ही अपनों पर..' बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही तो अखिलेश ने कसा तंज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In