सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Aligarh: अमोनिया गैस के रिसाव से मीट फैक्ट्री में मची भगदड़, हादसे को छुपाने की कोशिश में था मालिक,100 से ज्यादा मजदूर बेहोश

by Anu Kadyan
सितम्बर 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के अलीगढ़ अल दुआ मीट फैक्ट्री में बड़े हादसा की खबर सामने आई है। दरअसल फैक्ट्री में अमोनिया जैसी जहरीली गैस लीक हो गई है। जिसके बाद बेहोश कर्मचारी हो रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि कर्मचारियों में युवती, महिलाएं व पुरुष शामिल हैं। हालांकि बेहोश कर्मचारियों को बड़ी तादाद में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेहोश कर्मचारियों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बेहोश कर्मचारियों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। बड़ी बात ये है कि मीट फैक्ट्री ने घटना को प्रशासन से छुपाया है। यह मामला रोरावर थाना इलाके के अल दुआ मीट फैक्ट्री का है।

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1575391752839516160?s=20&t=BxpRNx9WClcwDCZQ4bzgnw

45 मजदूर अस्पताल में भर्ती

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार रोरावर थाना इलाके के मथुरा बाईपास स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप का माहौल खड़ा हो गया जब अचानक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। अमोनिया गैस के रिसाव के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। अमोनिया गैस की चपेट में आए लगभग 45 मरीजों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। अन्य मजदूरों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मजदूरों में महिला पुरुषों के अलावा छोटे बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।  घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

RELATED NEWS

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

जनवरी 12, 2026
Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

नवम्बर 7, 2025

इन तमाम पहलुओं पर होगी जांच

बताया यह भी जा रहा है कि काफी देर तक फैक्ट्री मालिक ने घटना को छुपाने का प्रयास किया है। घटना की सूचना पर जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। जिसके चलते कई लोग बेहोश हो गए हैं। लगभग 45 लोगों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। सभी डॉक्टरों को इलाज करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा निर्देश दे दिए गए हैं। घटना के पीछे क्या बजह है।  इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। रोरावर थाना इलाके के मथुरा बाईपास स्थित अल दुआ मीट फैक्ट्री की घटना है।

ये भी पढ़े-मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 45 मजदूर अस्पताल में भर्ती

Tags: aligarhammonia gasBig Newsleakagemeat factory
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

by Mayank Yadav
नवम्बर 7, 2025

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक विवादित बयान का मामला सामने आया है, जिसने सूबे की राजनीति...

Aligarh

Aligarh के 7000 करोड़ के हलाल मीट एक्सपोर्ट पर बवाल: वियतनाम, मिस्र सहित इन 10 देशों में होती है सप्लाई

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2025

Aligarh Halal Certification Meat Export: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी,...

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लुटरी दुल्हनों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां के...

Aligarh

Aligarh-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार-कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 23, 2025

Aligarh accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अकराबाद थाना क्षेत्र में...

Next Post

IND vs SA: T20 विश्व कप से पहले श्रेयस अय्यर को मिला मौका, उमेश यादव और शाहबाज अहमद भी टीम में शामिल

BHU: क्या औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर बनाई थी मस्जिद, BHU के एग्जाम में पूछे गए सवाल पर हंगामा शुरु

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist