Big accident on Yamuna Expressway: अलीगढ़ में एक बार फिर से तेज रफ़्तार का कहर सामने आया है। बता दें कि टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर कार का टायर बदलते समय तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें महिला समेत तीन लोगोेें की मौत हो गई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर मनजीत निवासी अपनी अर्टिका गाड़ी (कार) लेकर अपने गांव राया जा रहा था।
यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल पर मथुरा के ही नौझील निवासी करीब 40 वर्षीय शकील व बाजना निवासी गुरवीत ने अर्टिका गाड़ी में लिफ्ट ली और अपने गांव जाने के लिए बैठ गए। रास्ते में अर्टिका गाड़ी में पंचर हो गया था। गाड़ी के ड्राइवर मंजीत ने गाड़ी को किनारे खड़ी करके अपनी गाड़ी का टायर बदल रहा था। यह दोनों लोग गाड़ी के बाहर खड़े हो गए। नोएडा से आगरा की तरफ से तेज गति से आ रही अनियंत्रित रिट्ज गाड़ी ने बाहर खड़े लोगों में टक्कर मार दी। जिसमें गुरवीत व शकील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, एक्सीडेंट मारने कार रिट्ज में मुजफ्फरनगर के आईटीआई हाइडल कॉलोनी निवासी विकास अपनी मां सुरसती के साथ रिटज गाड़ी में सवार था। इस हादसे में सुरसती व विकास घायल हो गए। जिनमें सुरसती को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल नोएडा से आगरा की तरफ पचास किलोमीटर के पास का है। जबकि यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। जिसके बाद मृतकों के परिवार के लोग भी एक्सीडेंट में अपनों की मौत की खबर सुनते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। तो वहीं पुलिस दो कारों के बीच हुई एक्सीडेंट के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

















