Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

अलीगढ़ में महिला सिपाही और उरई में एसओ की संदिग्ध मौत ने पुलिस विभाग को झकझोर दिया है। दोनों मामलों में मानसिक दबाव, रिश्तों के तनाव और मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
08/12/2025
: Uttar Pradesh police suicide cases

Policeman suicide case: अलीगढ़ की घटना,महिला सिपाही की मौत पर उठे सवाल, आगरा जिले की रहने वाली महिला सिपाही हेमलता, जो 2015-16 बैच की थीं, पिछले कुछ समय से अलीगढ़ के रोरावर थाने में आईजीआरएस पटल पर तैनात थीं। वह करीब पांच साल से बन्नादेवी क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में एक रिटायर्ड दारोगा के घर में किराए पर रह रही थीं।

29 नवंबर को उनका शव घर के अंदर लोहे के जाल में लगी नाइलॉन की रस्सी से लटका मिला, जिससे पूरे परिवार में सदमा फैल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की पुष्टि जरूर की, मगर परिवार इस निष्कर्ष को मानने को तैयार नहीं है। कई लोगों ने उनके घर पर एक पुलिस चिह्न वाली बुलेट बाइक से किसी व्यक्ति को आते-जाते देखा था। मृतका के भाई उपेंद्र सिंह का आरोप है कि हेमलता पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।

शादी का दबाओ या प्रेम में विफल

हेमलता अपने परिवार से कहती थीं कि वह पुलिस विभाग के ही किसी युवक से विवाह करना चाहती हैं। पहले उनकी शादी की बातचीत दारोगा संदीप कुमार से चली, लेकिन उनके तबादले के बाद रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। रोरावर थाने में पोस्टिंग के बाद उनकी मुलाकात सिपाही कुलवीर वाल्यान से हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

RELATED NEWS

Aligarh Teacher Death: क्यों खाना खाते ही निकल गई स्कूल टीचर की जान, आइए जाने पूरा मामला

Aligarh Teacher Death: क्यों खाना खाते ही निकल गई स्कूल टीचर की जान, आइए जाने पूरा मामला

September 20, 2026
Noida Gangrape Case

Noida Gangrape Case: चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप में हुआ बड़ा खुलासा, कैसे हुई आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि

September 2, 2026

29 नवंबर की दोपहर, हेमलता ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आ रही हैं और साथ में कुलवीर भी होंगे। लेकिन उसी दिन दोपहर बाद रोरावर थाने से फोन आया कि हेमलता ने आत्महत्या कर ली है। परिवार का कहना है कि शादी के दबाव और तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उनके व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा था कि वह किसी को दुख नहीं देना चाहतीं। छह दिन बाद, भाई की तहरीर पर एक सिपाही और एक दारोगा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच अब तेज हो गई है।

उरई की घटना: कुठौंद एसओ की मौत रहस्य बनी

उधर जालौन जिले के उरई में शुक्रवार देर रात कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई। डीएम और एसपी ने रात में ही मौके पर पहुंचकर आवास, थाने और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उनके सरकारी और निजी मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।

पत्नी की तहरीर पर महिला सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज

टाइम-लाइन के अनुसार, अरुण राय रात 9:10 बजे तक एक शादी समारोह में बिल्कुल सामान्य दिखाई दिए। थाने लौटने के कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। उसी समय वहां मौजूद एक महिला सिपाही ने बाहर आकर स्टाफ को बताया कि एसओ ने खुद को गोली मार ली है। बाद में वह पीछे के रास्ते से निकलती हुई सीसीटीवी में भी दिखीं। एसओ की पत्नी माया राय की तहरीर पर इसी महिला सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। अरुण राय शांत, गंभीर और प्रोफेशनल अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

Aligarh Teacher Death: क्यों खाना खाते ही निकल गई स्कूल टीचर की जान, आइए जाने पूरा मामला

Aligarh Teacher Death: क्यों खाना खाते ही निकल गई स्कूल टीचर की जान, आइए जाने पूरा मामला

September 20, 2026
Noida Gangrape Case

Noida Gangrape Case: चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप में हुआ बड़ा खुलासा, कैसे हुई आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि

September 2, 2026
गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

July 12, 2026
: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

July 3, 2026
Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

June 28, 2026
Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

June 18, 2026
UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

June 17, 2026
UP New DGP Rajeev Krishna

क्या राजीव कृष्णा बनने जा रहे हैं यूपी पुलिस के नए स्थायी मुखिया, संघ लोक सेवा आयोग पैनल में आखिर किस पर लगी मुहर?

May 19, 2026
Aligarh News

अलीगढ़ में प्रेम संबंधों ने लिया खौ़फनाक मोड़, कोचिंग टीचर और नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

May 6, 2025
Aligarh News

जूस बेचने वालो को मिला 7.79 करोड़ रुपये का आयकर विभाग का नोटिस, मोहल्ले में मचा हड़कंप

March 27, 2025
Next Post
Smriti Mandhana wedding breakup update

Smriti Mandhana: Wedding Break के बाद किसने तोड़ी चुप्पी,अफवाहों पर भड़के, किसको दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

भिंडी मसाला की खास ट्रिक से साधारण खाना भी बनेगा बेहद स्वादिष्ट, मसालों के सही संतुलन से करे स्वाद दोगुना

भिंडी मसाला की खास ट्रिक से साधारण खाना भी बनेगा बेहद स्वादिष्ट, मसालों के सही संतुलन से करे स्वाद दोगुना

Azamgarh

‘PM किसान' और 'E-Challan' के नाम पर महाठगी! Azamgarh में 15 शातिर गिरफ्तार, गैंग ने 110 करोड़ का चूना लगाया

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India