रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Aligarh Teacher Death: क्यों खाना खाते ही निकल गई स्कूल टीचर की जान, आइए जाने पूरा मामला

अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र स्थित भूतपुरा कंपोजिट विद्यालय में 45 वर्षीय सहायक अध्यापक संतोष कुमार की अचानक मौत हो गई। वह कक्षा तीन में बच्चों को पढ़ा रहे थे और टिफिन खाने के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। साथी शिक्षकों ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Aligarh Teacher Death: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्कूल शिक्षक की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। हरदुआगंज क्षेत्र के भूतपुरा कंपोजिट विद्यालय में कक्षा तीन पढ़ा रहे 45 वर्षीय सहायक अध्यापक संतोष कुमार खाना खाते समय अचानक कुर्सी पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के वक्त कक्षा में बच्चे मौजूद थे। साथी शिक्षकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

खाना खाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। संतोष कुमार कक्षा तीन में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना टिफिन खोला और खाना खाने लगे। बताया गया कि वह अभी दो निवाले ही खा पाए थे कि अचानक अचेत होकर कुर्सी से गिर पड़े।

RELATED NEWS

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

जून 18, 2026
: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

दिसम्बर 8, 2025

उनके मुंह में निवाला फंसा हुआ था और मेज पर खाना खुला पड़ा था। यह देखकर कक्षा में मौजूद बच्चे घबरा गए और दूसरे शिक्षकों को सूचना देने के लिए दौड़े।

शिक्षकों ने दिया CPR, अस्पताल में मौत

प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही अन्य शिक्षक कक्षा में पहुंचे और संतोष कुमार को बचाने की कोशिश शुरू की। उन्हें CPR दिया गया और तत्काल हरदुआगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पं. दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

संतोष कुमार गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरीनगर के रहने वाले थे और भूतपुरा कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

शिक्षक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं, स्कूल के शिक्षक और बच्चे भी घटना से बेहद दुखी हैं। जिस कक्षा में संतोष कुमार बच्चों को पढ़ाते थे, उन्हीं बच्चों के सामने उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से पूरे विद्यालय में शोक का माहौल है।

Tags: aligarh NewsAligarh Teacher Death
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Aligarh News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का बाबू, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Aligarh Bribery Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत...

: Uttar Pradesh police suicide cases

Police Suicide Case: महिला सिपाही और S O की मौत से उठे सवाल, अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध मौतो से विभाग में मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 8, 2025

Policeman suicide case: अलीगढ़ की घटना,महिला सिपाही की मौत पर उठे सवाल, आगरा जिले की रहने वाली महिला सिपाही हेमलता,...

Aligarh News

अलीगढ़ में प्रेम संबंधों ने लिया खौ़फनाक मोड़, कोचिंग टीचर और नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

by Gulshan
मई 6, 2025

Aligarh News : अलीगढ़ में एक शिक्षक और उसकी नाबालिक छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।...

Aligarh News

जूस बेचने वालो को मिला 7.79 करोड़ रुपये का आयकर विभाग का नोटिस, मोहल्ले में मचा हड़कंप

by Gulshan
मार्च 27, 2025

Aligarh News : अलीगढ़ के एक छोटे से मोहल्ले में रहने वाले रईस नामक युवक के लिए ज़िंदगी अब एक...

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में भ्रूण जाँच का मामला आया सामने, इतने पैसों में हो रहा ये काम

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में भ्रूण जाँच का मामला आया सामने, इतने पैसों में हो रहा ये काम

by Sadaf Farooqui
मार्च 3, 2025

Uttar Pradesh: अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अवैध रूप से भ्रूण जांच किए जाने...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In