Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Amitabh Bachchan Birthday: शेरवुड कॉलेज में खास अंदाज में मनाया गया Big B का 80वां जन्मदिन

by Abhinav Shukla
October 11, 2022
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नैनीताल। सदी के महानायक कहे जाने वाले बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को 80 वर्ष के हो गए। इस ऐतिहासिक मौके को उनके नैनीताल स्थित विद्यालय-शेरवुड कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के चैपल में सुबह विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू की अगुवाई में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रांगण में काफी बड़ा केक काटा गया और सभी विद्यार्थियों को विद्यालय कर्मियों में वितरित किया गया।

इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘बर्थ डे सांग’ गाकर बधाई दी जबकि प्रधानाचार्य संधू ने सिने अभिनेता बच्चन के विद्यालय से जुड़े प्रसंगों, उनके यहीं से सर्वप्रथम नाटकों में अभिनय करने और विद्यालय का प्रतिष्ठित कैंडल कप जीतने, विद्यालय के स्विमिंग पूल के निर्माण में पत्थरों को ढोने के श्रमदान तथा कभी भी नैनीताल का प्रसंग आने पर नैनीताल और शेरवुड कॉलेज में बिताए गए दिनों का खुलकर जिक्र करने आदि को याद किया तथा कहा कि उनकी तरह ऐसे बड़े-ऊंचे मुकाम पर पहुंचना विद्यालय के सभी कर्मियों के साथ बच्चों को भी खास तौर पर प्रोत्साहित करता है।

RELATED NEWS

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

June 11, 2026
NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

June 11, 2026

उन्होंने बताया कि 1958 के दौर में तत्कालीन प्रधानाचार्य लेवलिन ने शेरवुड कॉलेज में नगर के दूसरे स्विमिंग पूल के निर्माण का बीड़ा उठाया था। तब विद्यालय के पास संसाधनों की कमी थी, ऐसे में अमिताभ सहित 1957-58 बैच के विद्यार्थियों ने अपने बैग्स में स्विमिंग पूल के निर्माण हेतु डायनामाइट से तोड़े जाने वाले पत्थरों को लेकर खड्ड में फेंककर आते थे। सर्वाधिक पत्थर फेंकने वाले बच्चों को इनाम के तौर पर बाजार घूमने का अधिक मौका मिलता था। उन्हें खुशी है कि विद्यालय को अमिताभ बच्चन जैसे सदी के महानायक की विरासत मिली है, जिसे यहां के बच्चे निरंतर आगे ले जा रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के हेम चंद्र पांडे, एसडी पाठक, पूनम स्वामी, एपी सिंह व बर्सर बासु साह सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

Tags: amitabhAmitabh bachchanAmitabh Bachchan BirthdayBigBnainitalNews1India
Share198Tweet124Share50

Abhinav Shukla

Related Posts

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Next Post

Karwa Chauth 2022: करवाचौथ की क्यों है इतनी मान्यता, क्या है करवाचौथ व्रत की पूरी कहानी

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे बच्चों पर NCPCR ने उठाए सवाल, कांग्रेस के इस मंच को लेकर EC को लिखा पत्र

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist