मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

‘गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं…’, अंकिता पर गेस्ट को स्पा सर्विस देने का दबाव था, दोस्त की चैट से खुलासा

by Juhi Tomer
सितम्बर 25, 2022
in क्राइम, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Ankita Murder Case: उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है। अंकिता की मौत के बाद उसके साथ हो रहे अत्याचारों के चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। अंकिता और उसकी दोस्त की एक व्हाट्सऐप चैट सामने आई है। इस चैट में अंकिता ने अपनी फ्रेंड को बताया था कि, रिजॉर्ट का मालिक अतिथियों को ‘स्पेशल सर्विस’ प्रदान करने के लिए दबाव डाल रहा है।

एक्ट्रा सर्विस देने की बात कर था पुलकित

सोशल मीडिया पर अंकिता की व्हाट्सऐप चैट वायरल हो रही है। चैट से पता चल रहा है कि किस तरीके से अंकिता को वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा था। उसे यह कहा जा रहा था कि गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस दो और 10000 रुपये भी मिलेंगे। वॉट्सऐप चैट में किस तरीके से वंतरा रिजॉर्ट में स्पा ट्रीटमेंट देने के नाम पर एक्स्ट्रा सर्विस देने की बात की जा रही है।

RELATED NEWS

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

अगस्त 22, 2026
Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

अगस्त 21, 2026

17 सितंबर को दोस्त से हुई थी बात

ये चैट 17 सितंबर की है, यानी अंकिता की डेड बॉडी मिलने से 7 दिन पहले। 18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे रिसॉर्ट मालिक पुलकित, सौरभ और अंकित अंकिता के कमरे में पहुंचे। तब अंकिता जोर-जोर से रो रही थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी। पुलकित आर्य BJP नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। तीनों आरोपी 18 सितंबर की शाम अंकिता को बाइक से कहीं ले गए थे। वे वापस आए तो अंकिता साथ नहीं थी। ये बात रिसॉर्ट के एक कर्मचारी ने बताई है।पुलिस ने भी ऋषिकेश के रास्ते पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए थे। इनसे पता चला कि रिसॉर्ट से 4 लोग गए थे, लेकिन तीन ही लौटे। 19 तारीख को अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दोबारा बात नहीं हुई तो दोस्त ने फोन किया, आरोपी ने बताया अंकिता सो रही है

अंकिता की चैट उनके जम्मू में रहने वाले दोस्त ने शेयर की है। हम दोस्त की पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं। उसकी अंकिता से रोज बात होती थी। 18 सितंबर की शाम करीब साढ़े 8 बजे दोस्त की अंकिता से बात नहीं हो पाई। इससे उसे लगा कि कुछ गड़बड़ हुई है। उसने रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य को कॉल किया, लेकिन जवाब मिला कि अंकिता अपने कमरे में सो रही है। दूसरे दिन पुलकित का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद दोस्त जम्मू से ऋषिकेश पहुंचा और मीडिया से अंकिता का मुद्दा उठाने की गुजारिश की।हमारे पास इस चैट के स्क्रीनशॉट हैं। इससे पता चलता है कि अंकिता पर गेस्ट को स्पा और स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था।

17 सितंबर (अंकिता के लापता होने के एक दिन पहले)
अंकिता- इस रिसॉर्ट में बहुत इनसिक्योर फील होता है। मैं क्या बोलूं, अंकित मेरे पास आया और बोला कुछ बात करनी है। फिर मैं उसके साथ गई।
दोस्त- कॉल करके बताओ क्या हुआ?
अंकिता- नहीं, आवाज आएगी।
दोस्त- चलो ऐसे ही मैसेज करके बताओ।
अंकिता- उसने बोला कि सोमवार को VIP गेस्ट आ रहे हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए। मैंने कहा कि मैं क्या करूं। तो बोला कि तुम कह रही थीं कि स्पा वगैरह करोगी। मैंने बोला कि एक्स्ट्रा सर्विस की बात हुई थी, स्पा की बात कहां से आई। फिर वह बोला कि गंवारों वाली हरकतें मत करो, गेस्ट देख रहे हैं।
दोस्त- आपने स्पा के बारे में क्या बोला?
अंकिता- अंकित ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि आप करो इसे। मैं बोल रहा हूं कि अगर आपके पहचान में कोई लड़की होगी तो बताना, क्योंकि गेस्ट 10 हजार रुपए दे रहा है।
दोस्त- उनको बोलो कि मैं शरीफ घर से हूं.. ऐसी सर्विस मैं नहीं दे सकती।


अंकिता- हां, बोला मैंने उसको कि मैं गरीब हूं तो तुमने क्या सोचा कि 10 हजार में बिक जाऊंगी, तुम्हारे इस रिसॉर्ट के लिए। मैं समझ रही हूं कि दूसरी लड़की वाला उन्होंने इसलिए बोला कि मैं 10 हजार के लालच में आकर मान जाऊंगी। एक्स्ट्रा सर्विस मतलब सेक्शुअल रिलेशन हैं..
दोस्त- हां पता है
अंकिता- इस आर्य ने सौरभ बिष्ट को भी अपने रूम में बुलाया और करीब एक घंटे तक बातें की। अंकित ये बात करने के बाद बोला- सर (आर्य) को मत बताना, लेकिन मुझे पता है कि आर्य को सब पता है। इन तीनों ने जानबूझ कर बोला, ताकि मैं इनके पैसों के लिए हां कर दूं।
दोस्त- उसको अच्छे से समझा दो कि ऐसे ऑफर्स ना लाए।
अंकिता- आगे से कुछ बोला तो मैं यहां काम नहीं करूंगी। इतना गंदा होटल है। रिसॉर्ट में एक आदमी था, उसने मुझे गले लगा लिया। उसने शराब पी रखी थी। मैंने उसे कुछ नहीं बोला। अंकित ने भी बोला कि कुछ मत बोलना, नहीं तो लड़ाई हो जाएगी।
दोस्त- कौन है वो, इसका नंबर निकालो। इससे मैं पर्सनली मिलूंगा आकर।

अंकिता ने रिसॉर्ट के एक कर्मचारी के साथ बात की। एक ऑडियो क्लिप भी हमें मिली है। इसमें अंकिता चीख रही है और उसका बैग ऊपर लाने के लिए कह रही है।

दोस्त ने बताया अंकिता डरी हुई थी

इससे पहले अंकिता के एक दोस्त ने बताया था कि, अंकिता ने मुझे बताया कि पुलकित आर्य ने पुलिस को फोन किया। वह मेरे बारे में कह रहा था कि यहां एक अश्लील लड़की है। इसको यहां से ले जाओ। शायद, उसको डराने के लिए गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही थी। उस पर सेक्स के लिए दबाव बनाया जा रहा था। 18 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे अंकिता का फोन मुझे आया। उस समय कई गाड़ियों की आवाज आ रही थी। मैंने पूछा कहां हो? उसने कहा कि मैं बाहर हूं।

दोस्त ने बताया उस दिन क्या हुआ था?

युवक ने कहा अंकिता ने उसे बताया था कि, सर (पुलकित आर्य) ने मुझे कुछ जरूरी बात करने के लिए बाहर चलने को कहा है। मैंने सोचा कि उसके लिए यह कोई नई बात नहीं है। वे लोग शाम के समय में काम के सिलसिले में बराबर बाहर जाते रहते थे। पुलकित आर्य अंकिता या रिजॉर्ट के किसी अन्य स्टाफ के साथ ही शाम को बाहर जाता था।

इसके बाद उससे फिर बात नहीं हुआ’

दोस्त ने बताया कि, मैंने उससे बात करनी शुरू कर दी। उससे पूछा कि बताओ, शाम को क्या कह रही थी? अंकिता मुझे कुछ बताना चाहती थी, लेकिन बता नहीं पा रही थी। अपने आप बोल रही थी, खाना खा लिया। ठीक हूं। मुझे कुछ गलत लगा तो हमने उसे कहा कि फोन मत काटना। थोड़ी देर बात करती रहो। हमारी बात करीब 18 मिनट 55 सेकंड हुई। आखिर में उसने एक बात कही, ‘मैं फंस गई हूं’। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। फेसबुक मित्र के मुताबिक अगले दिन जब उसने कथित रूप से फिर आर्य को फोन किया तब भी उसका फोन बंद था।

मर्डर केस में तीन अरेस्ट

रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य हरिद्वाज के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है । विनोद आर्य उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Tags: ankita newsCrime Newslatest crime newsuttarakhand crime newsUttarakhand News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Varanasi Murder Case: वाराणसी में 16 दिन से लापता एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस...

Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Case: गुरुवार दोपहर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ICICI बैंक में काम करने वाली...

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहला दिया। गोमतीनगर इलाके में एक बैंककर्मी...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

Next Post

Ankita Murder Case: 'सबूत मिटाने के लिए तोड़ा रिजॉर्ट', पिता बोले- नहीं करेंगे बेटी का अंतिम संस्कार, रखी ये शर्त  

जिहादियों ने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist