Sunday, February 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, NIA और यूपी ATS की टीम ने पकड़ा PFI का कोषाध्यक्ष, सैकड़ों लोग गिरफ्तार

Anu Kadyan by Anu Kadyan
September 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एंकर- प्रदेश भर में NIA और यूपी ATS की टीम की संयुक्त कार्रवाई सामने आई है। जिसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI के तमाम ठिकानों पर टीम ने छापेमारी की गई। इस छापेमारी में अब तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। यह अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी है। इसी कड़ी में यूपी के बाराबंकी जिले में भी PFI के ठिकाने पर छापेमारी की गई है।

इस दौरान PFI के कोषाध्यक्ष को NIA और यूपी ATS की टीम पकड़ लिया है। आपको बता दें कि CAA –NRC के विरोध में हुए दंगों में भी इसका नाम सामने आया था। यहां तक कि 2020 में NRC के विरोध में लखनऊ में हुए दंगे में भी यह मुख्य आरोपियों शामिल था। दरअसल ATS लखनऊ स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची है। टीम ने घर में मिले नदीम को हिरासत में ले लिया है।

RELATED POSTS

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025
Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

December 20, 2025

जांच एजेंसियों की रडार पर था कोषाध्यक्ष

एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बहरौली मजरे ग्वारहार में की है। जहां से नदीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। नदीम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष के रूप में काम कर रहा था और वह केरल से वापस आने के बाद से ही लगातार जांच एजेंसियों की नजर में था। नदीम से आज सुबह करीब तीन बजे से ही टीम पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके लखनऊ ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक नदीम के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमें दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

आपको बता दें कि बाराबंकी जिले के रामपुर कटरा, मोहम्मदपुर खाला और कुर्सी क्षेत्र को प्रतिबंधित संगठन PFI का गढ़ माना जाता है। वहीं कुछ साल पहले मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में दीवारों पर PFI के पोस्टर भी चस्पा पाए गए थे। जिसके बाद से यह इलाके जांच एजेंसियों की रडार में थे। कुछ दिनों पहले भी कुर्सी थाना क्षेत्र के अनवारी गांव से एक मदरसा संचालक के यहां छापेमारी की गई थी। जिसमें ATS ने मोहम्मद आमिर उर्फ हामिद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक ने की मामले की पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आमिर लखीमपुर जिले में मोहम्मद का निवासी था। वह यहां अपनी बहन के घर पर रहता था। मोहम्मद आमिर शिक्षण संस्थानों के संचालन के साथ पीएफआई संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। वहीं मोहम्मद आमिर लखनऊ में एक कोचिंग से भी जुड़ा था। वहीं बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने एसटीएफ की दबिश और पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के नदीम को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एसटीएफ लखनऊ स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम घर में मिले नदीम को हिरासत में लेकर लखनऊ चली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने एसटीएफ की दबिश के बाद PFI के नदीम को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

Tags: barabankiBJPcmyogiNews1IndiaNIAPFIUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई: व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापे

कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई: व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापे

by Kanan Verma
December 1, 2025

National Investigation Agency (NIA) ने सोमवार 1 दिसंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के Pulwama district, Shopian district और Kulgam district में...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही छात्रा हुई लव जिहाद का शिकार, पुलिस ने उठाया यह कदम

Indian Railways: ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा आसान, IRCTC की Online Ticket Booking नियमों में होगा बदलाव!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist