गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki News: जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया फिर बनाया लेखपाल, लेकिन बदले में मिला धोखा, मांग रही तालाक

by Juhi Tomer
जुलाई 30, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

SDM ज्योति मौर्या का मामला लगातार सोशल मीडिया पर छाया रहा है, वहीं ऐसे कई और मामले भी सामने आए। जिसके बाद एक और ऐसा ही मामला सामने आया है बाराबंकी से। जहां पर एक पति अपनी पत्नी को जमीन बेचकर उसकी पढ़ाई लिखाई करवाता है और पत्नी का चयन लेखपाल के पद पर हो जाता है। वहीं कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहता है लेकिन फिर धीरे-धीरे पत्नी के तेवर बदल जाते हैं और वह अपने पति को छोड़कर मायके चली जाती है। प्यार की ये कहानी यहीं नहीं खत्म होती बल्कि पत्नी ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए न्यायालय में तालाक की अर्जी दे दी। काफी सालों तक मामला चलता रहा और अंत में न्यायालय ने पत्नी द्वारा दी गई अर्जी को खारिज कर दिया। वहीं पीड़ित पति आज भी अपनी पत्नी और बेटी का इंतजार कर रहा है, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद का है, जहां के सत्र थाना क्षेत्र ते अंतर्गत गल्हा मऊ के निवासी अमरेश कुमार की शादी थाना जैदपु क्षेत्र के ग्राम याकूत गंज निवासी रानमचरण की बेटी दीपीका के साथ 20 फरवरी 2009 को हुई थी। शादी के बाद ससुराल में ही दीपिका का ग्रेजुएशन पूरा हुआ और दीपिका ने आगे पढ़ने की इच्छा जताते हुए पति उसे पढ़ने की बात की। पति अमरीश ने अपने पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए उसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाने लगा। मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी की फीस जमा करता और अंत में जब पैसों की कमी आई तो अमरीश ने अपना खेत बेच दिया और उन पैसों से अपनी पत्नी दीपिका की पढ़ाई करवाई। वहीं 2018 में दीपिका का चयन लेखपाल के पद पर हो गया इसके कुछ महीने बाद दीपिका अपनी 8 माह की बच्ची को लेकर मायके चली गई उसके बाद अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा न्यायालय में दाखिल कर दिया ।

RELATED NEWS

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

सितम्बर 2, 2026
Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

सितम्बर 2, 2026

#Barabanki

SDM ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला

पति ने पत्नी को पढ़ा लिखा कर बनाया लेखपाल

नौकरी पाने के बाद पत्नी ने तलाक के लिए दी अर्जी

सत्र थाना क्षेत्र के गल्हा मऊ का पूरा मामला@BarabankiD @CMOfficeUP @myogiadityanath #jyotimaurya #UttarPradesh #UPNews pic.twitter.com/OdCpZ1veYW

— News1India (@News1IndiaTweet) July 30, 2023

पीड़ित पति अमरीश ने बताया कि शादी के बाद से कभी उसकी पत्नी से कोई विवाद नहीं था सब कुछ सही तरीके से चल रहा था लेकिन जैसे ही दीपिका को नौकरी मिली उसके तेवर बदल गए। अब वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है। कई बार अमरीश अपनी ससुराल जाकर अपनी बेटी से मिलना चाहा लेकिन ससुराल वालों ने उसे धमका कर वापस भेज दिया। अमरीश ने बताया कि उसकी पत्नी इस समय बस्ती जनपद में लेखपाल के पद पर तैनात है और बाराबंकी न्यायालय में तलाक के लिए उसने परिवाद दाखिल किया था।

वहींकाफी समय तक न्यायालय में मामला विचाराधीन था लेकिन आखिरकार सच्चाई की जीत हुई और न्यायाधीश ने दीपका के द्वारा अमरीश पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए न्यायालय ने मुकदमे को खारिज कर दिया। अमरीश का कहना है कि वह अपनी पत्नी से कुछ नहीं चाहता वह चाहता है कि उसकी पत्नी पहले की तरह आकर अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ सकून से जिंदगी बसर करें लेकिन सरकारी नौकरी की चकाचौंध में दीपिका मानो खुश हो गई है। वह किसी भी कीमत पर अमरीश के साथ रहना नहीं चाहती है। अमरीश के अनुसार वह अब दिहाड़ी मजदूरी करता है क्योंकि उसके पास जो खेती लायक जमीन थी उसने उसे बेचकर अपनी पत्नी की पढ़ाई में लगा दी। अमरीश के घर पर उसके पिता और वह अकेले हैं मजदूरी कर कर अपना और अपने पिता का पेट पाल रहा है और इस इंतजार में है कि शायद एक बार उसकी पत्नी के द्वारा की गई गलती का एहसास होगा।लौटकर फिर वापस वह अपने पति के पास आ जाएगी ।

Tags: barabanki newsbreaking newsbreaking up newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest up newslatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newssdm jyoti mauryaTop UP NewsUP Hindi NewsUP Latest NewsUP News in HindiUpdateUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Pratiksha Yadav Alha Singing

Folk Voice: कौन है प्रतीक्षा यादव जिन्होंने बुंदेलखंड की लोक विरासत बचाने का लिया संकल्प, आल्हा गायन में बनाई अलग पहचान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव इन दिनों अपनी बुलंद आवाज और बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा आल्हा गायन को...

Mirpur Blast Tragedy

Mirpur Blast: मीरपुर धमाकों ने उजाड़े कई घर, किसी ने खोया पूरा परिवार तो किसी के सिर से उठा अपनों का साया

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

Mirpur Blast: कौशांबी के मीरपुर में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कहीं...

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Women Self Help Groups:उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के...

Next Post

IPL 2024 को लेकर बड़ी खबर, भारत में नहीं होगा IPL! ये है वजह

Jasprit Bumrah: बुमराह को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, आयरलैंड के खिलाफ करेंगे टीम इंडिया में वापसी!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist