Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

रामपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, फर्जी शादी कराकर लूटपाट करने वाले 2 गैंग हुए बेनकाब, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

by Anu Kadyan
December 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

रामपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल रामपुर थाना गंज पुलिस ने फर्जी दुल्हन बनकर दूल्हे और उसके परिजनों से धोखाधड़ी करने के साथ-साथ मोटी रकम ऐठने और दुल्हे का घर खाली कराने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है इस गैंग के सदस्य परिवार के सभी मिले-जुले लोग हैं। आपस में एक दूसरे से परिचित हैं। पुलिस को काफी समय से इस गैंग की तलाश थी और अब यह गैंग मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर की दुल्हन गैंग से किसी बात को लेकर अनबन होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर ही गैंग को पकड़ लिया। इसका खुलासा रामपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने किया। वहीं गैंग के सभी सदस्यों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

ऐसे काम करती है लुटरी दुल्हन गैंग

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसी गैंग की महिला दुल्हन बनकर दुल्हे का घर खाली करती हैं। बता दें कि समाज में ऐसे लोग है जिनकी शादी नहीं हो पाती है तो गैंग के सदस्य शादी के लिए उनको कांटेक्ट करते हैं और कहते हैं कि हम इतने रुपए में आपकी शादी करवा देंगे। बाद में गैंग की महिला दुल्हन बन जाती हैं पैसा ले लेती हैं और पूरा रोल करती हैं ऐसे काम करती हैं कि आपको शक भी ना हो।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

June 18, 2026
Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

June 17, 2026

आपको घर पर ससुराल जैसा माहौल लगेगा। जहां साली भी मिलेगी, साले भी मिलेंगे, शादी भी होगी और जूता भी चुराएंगे व जूते के पैसे भी मिलेंगे। आप पूरा आपको शादी का माहौल बना कर देंगे। शादी करके यह महिला ससुराल भी जाएंगी। एक आध दिन रहेंगी और दुर्भाग्य से फिर आपके घर को साफ कर देगी। यह वही गैंग है।  उन्होंने बताया कि दो गैंग से रामपुर को एक साथ निजात मिली है।

फर्जी शादी कराकर लूटपाट करने वाले 2 गैंग हुए बेनकाब

उन्होंने बताया कि एडिशनल एसपी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर गंज इंस्पेक्टर कोतवाली ने मिलकर यह काम किया है। जिससे हमारे शहर की बदनामी हो रही थी। यह अपराध कम और बदनामी ज्यादा है। यह दोनों गैंग का खुलासा करके अच्छा काम हुआ है। जिसमें घर खाली करने वाला और जेब खाली करने वाले यह दोनों गैंग बर्स्ट हुए हैं। लुटरी दुल्हन को भी गिरफ्तार किया है। वह रुद्रपुर में ब्रिटानिया फैक्ट्री में काम करती हैं।

शाहजहांपुर की रहने वाली है। काम करने के बहाने से वह लोगों से मिलती जुलती है और फिर दुल्हन बनकर आपके यहां आती है और पूरा घर साफ कर देती है। शिकार ने ही इनको खुद इनको पकड़वाया। जिनके साथ महिला दुल्हन बनके जा रही थी इनका जो मुखबिर था उसको गैंग ने पैसा नहीं दिया तो उसने पुलिस के सामने गैंग की पोल खोल दी। उसने बताया कि हमें सब तरीके से काम करना पड़ता है कभी पत्रकार बनकर कभी कुछ बनकर।

Tags: fake marriagesNews1Indiarampur policerobbed bride arrested
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Next Post

UP BF7 Alert: BF7 के कहर से दहला यूपी, कोविड टेस्ट के लिए योगी सरकार ने तय की दर, जानिए क्या है रेट

राहुल गांधी की बनेगी वही दुल्हनिया... जिसमें होगी मां की खूबियां, सवाल का दिया ऐसा दिलचस्प जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist