शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Hiraben passed away: मां हीराबेन के निधन पर नम हुई सबकी आंखे, जेपी नड्डा समेत इन नेताओं ने ट्वीट कर अर्पित की श्रद्धांजलि

by Juhi Tomer
दिसम्बर 30, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन आज प्रातः अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। उन्होने कहा कि हीरा बा का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है।

जेपी नड्डा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जेपी नडडा ने कहा कि सादगी, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी माँ के चरणों में सादर प्रणाम निवेदित करता हूँ। ईश्वर प्रधानमंत्री व परिजनों को संबल प्रदान करें और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

RELATED NEWS

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

अगस्त 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026

सादगी, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी माँ के चरणों में सादर प्रणाम निवेदित करता हूँ।

ईश्वर प्रधानमंत्री जी व परिजनों को संबल प्रदान करें और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

ॐ शांति!

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 30, 2022

जयराम ठाकुर ने जताया दुख

भाजपा के विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए माता ने जो आशीष व संस्कार दिए हैं उसी से आज भारत को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व मिला है। ऐसी पूज्य माता जी की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। माँ को खोने की पीड़ा असहनीय है, ईश्वर प्रधानमंत्री जी एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी की पूज्य माता जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं।

संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए पूज्य माता जी ने जो आशीष व संस्कार दिए हैं उसी से आज भारत को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व मिला है।

ऐसी पूज्य माता जी की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। pic.twitter.com/HfU1MYqYfq

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) December 30, 2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जताया शोक

इस दुःख की घड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। इस सृष्टि में मां और संतान के बीच स्नेहिल सूत्र से अनमोल कुछ भी नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें।

जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है।
इस सृष्टि में मां और संतान के बीच स्नेहिल सूत्र से अनमोल कुछ भी नहीं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/OkIgDssSXC

— Suresh Kashyap (@iSureshBjp) December 30, 2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जब भी नरेंद्र मोदी गुजरात यात्रा पर जाते थे तो वह मां को बिना मिले नहीं आते थे, उनकी यात्रा मां को मिलकर उनका आशीष लिए बिना पूरी नहीं होती थी। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक जीवन में आए और जब मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री भी बने तब से उनकी मां उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाती थी।

अविनाश राय खन्ना ने जताया शोक अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल प्रधानमंत्री मोदी व समस्त परिवार जनों को संबल प्रदान करें।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता जी का निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है|ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें|
ऊँ शान्ति pic.twitter.com/00VNrIALg2

— Avinash Rai Khanna (@ImAvinashRaiBJP) December 30, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी गणों, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने शोक व्यक्त किया।

Tags: BJP leadercondolencehealthheerabenmotherprime ministerTop Newstribute
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Morning Health soaked staples: कई बार अच्छी सेहत के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें...

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय...

Lucknow News: पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

लखनऊ के लालबाग स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व...

Vitamin D Deficiency: शरीर में  विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को...

Next Post

एक आम आदमी के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में मां Hiraben Modi कैसे थीं साथ !

Car Accident: हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर ने बचाई ऋषभ पंत की जान,112 नंबर पर फोन कर दी थी घटना की जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist