शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

एक आम आदमी के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर में मां Hiraben Modi कैसे थीं साथ !

by Neel Mani
दिसम्बर 30, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक नरेंद्र मोदी के ऊपर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां, मां एक  ऐसा शब्द है जिसमें सारा संसार समाहित है। चाहे जानवर हो या इंसान सभी के लिए मां बेहद खास होती है। चाहे हम जितने भी बड़े बन जाएं या किसी भी ओदे पर काबिज हो जाएं पर मां के लिए हमेशा बच्चे ही रहते हैं। मां के साथ बैठकर उनके साथ बतीयाने मात्र से दिल को काफी सुकून मिलता है। हम कितने भी परेशान क्यों न हो पर जब मां अपना हाथ हमारे सर पर फेरती है और हमारी परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की कामना करती है तो वो एहसास ही अलग होता है।

लेकिन जब मां का हाथ सर पर नहीं रहता तो ये दुनिया बहुत बेगानी सी लगने लगती है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस दुख भरी घड़ी का सामना कर रहे हैं। देश-विदेश में मशहूर पीएम मोदी को भी आज सहारे की जरूरत है। 100 साल की उम्र में बीते गुरुवार की रात को 3 बजकर 30 मिनट पर उनकी मां हीराबेन मोदी ने अपनी अंतिम सांसें ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा बोल दिया।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026
OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026

दोस्तों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति को लेकर तो बाते होती रहती हैं पर आज नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी ऐसी फिल्मों के बारे में बात करेंगे जिसमें उनका मां हीराबेन मोदी से एक अटूट रिश्ता दिखाया गया है।

Bollywood के अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) पर्दे पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा चुके हैं। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पीएम मोदी’ में नरेंद्र मोदी के राजनीति में आने यानि छात्र जीवन से लेकर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को बखूबी दिखाया गया है।

इस फिल्म में नरेंद्र मोदी को मां हीराबेन से कई सुझाव लेते हुए दिखाया गया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय को 9 अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है। इस फिल्म से जुड़ा एक खास किस्सा ये भी है कि ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी विवादों में रही थी। आपको बता दें ये फिल्म उस टाइम पर लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन आचार संहिता के चलते इस फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। 24 मई साल 2019 को पर्दे पर इस फिल्म को रिलीज किया गया था।

इस फिल्म के अलावा नरेंद्र मोदी के जीवन को लेकर वेब सीरीज (Modi Journey of a Common Man) भी बनाई जा चुकी है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस दस एपिसोड वाली सीरीज में नरेंद्र मोदी के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को बखूबी दिखाया गया है। 12 साल की उम्र से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर इस सीरीज के थ्रू दिखाया गया है।

जाते-जाते आपकी जानकारी के बता दें, पीएम मोदी देश के आजाद होने के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। 26 मई साल 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार भारत का 15वां प्रधानमंत्री बनने की शपथ ली थी। इसके बाद 30 मई साल 2019 को दूसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य  उन्हें मिला। इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर साल 2001 से 22 मई 2014 तक एक लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभाले रखा था।

Tags: Entertainment NewsHiraben ModiModi Journey of a Common Mannarendra modiNews1IndiaVivek Oberoi
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Next Post

Car Accident: हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर ने बचाई ऋषभ पंत की जान,112 नंबर पर फोन कर दी थी घटना की जानकारी

Heeraben Modi Death: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाली मां हीराबेन के 10 अनसुने किस्से, घर चलाने के लिए करती थीं ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist