रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

‘मरा नहीं भाई वो, शराब की दलाली में जेल गया है, श्रद्धांजलि देने की इतनी जल्दी’, सिसोदिया पर राघव चड्ढा के ट्वीट को लेकर BJP का तंज

by Anu Kadyan
फ़रवरी 27, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली शराब नीति केस में रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आप के नेता राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि “कल सुबह भी स्कूल खुलेंगे, बच्चे भी आएँगे… बस सुबह सुबह स्कूलों में सब ठीक है कि नहीं ये देखने वाला शिक्षा मंत्री नहीं होगा।“ उनके इस ट्वीट पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट पलटवार किया है। जिसके बाद लोगों के तरह-तरह  के कमेंट आ रहे हैं। दरअसल कपिल मिश्रा ने लिखा कि “मरा नहीं है भाई वो, शराब की दलाली में जेल गया है, इतनी जल्दी श्रद्धांजलि देने की“

सिसोदिया ने एक दिन में बदले 3 फोन

बता दें कि आज CBI उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि CBI ने रविवार को सिसोदिया से 8 घंटे पूछताछ की थी। मिली जानकारी के अनुसार जब शराब नीति  के जरिए कारोबारियों को फायदा पहुंचाया जा रहा था, उस वक्त सिसोदिया ने एक दिन में 3 फोन बदले थे।

RELATED NEWS

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

जुलाई 4, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जुलाई 4, 2026

इस मामले में दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने जुलाई 2022 में मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की। उन्होंने सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। तब से ED और CBI की सिसोदिया पर पैनी नजर थी।

सिसोदिया आम आदमी पार्टी के ऐसे दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें CBI ने एक साल से भी कम समय में गिरफ्तार किया है। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मई 2022 में ED ने गिरफ्तार किया था। वह अभी भी जेल में हैं।

मनीष सिसोदिया अभी CBI दफ्तर में हैं। उन्हें आज दोपहर 1 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले उनका मेडिकल होगा। वहीं सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

8 घंटे तक चली पूछताछ, नहीं मिले संतोषजनक जवाब

1 मिली जानकारी के अनुसार CBI ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि सिसोदिया से जो सवाल पूछा गए उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। शराब नीति में गड़बड़ियों और इसके जरिए निजी लाभ पहुंचाने के मामले में गिरफ्तारी हुई है।

2. CBI का कहना है कि सिसोदिया ने कई अहम सवालों के जवाब टाल दिए थे। हमने उनके सामने सबूत भी पेश किए। लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए उनसे गहराई से पूछताछ के लिए उन्हें कस्टडी में रखना जरूरी था।

3. सिसोदिया से 8 घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे शराब नीति, दिनेश अरोड़ा से सिसोदिया के कनेक्शन के बारे में सवाल किए गए। इस मामले में कई फोन कॉल्स किए गए हैं, उनकी डिटेल्स के आधार पर सिसोदिया से सवाल पूछे गए।

4. बता दें कि दिनेश अरोड़ा दिल्ली के कारोबारी हैं। वह एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। इसमें ED ने जांच की है। दिनेश अरोड़ा को सिसोदिया का करीबी बताया जा रहा है। एजेंसी का कहना है कि अरोड़ा से आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने चुनावी फंडिंग के संबंध में बात की थी। इसके बाद अरोड़ा ने कई कारोबारियों से फंडिंग में सहयोग मांगा। उसने विधानसभा चुनावों के लिए सिसोदिया को 82 लाख रुपए दिए।

Tags: Delhi liquor Policykapil mishramanish sisodiaNews1Indiaraghav chadha
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस...

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case

Ketan Murder case: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल, रिया चक्रवर्ती से करी तुलना, सोशल मीडिया पर बहस तेज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल को लेकर...

Next Post

ले आइए महिन्द्रा की THAR, टॉप मॉडल से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

पूजा पाल को सताया अतीक अहमद से जान का खतरा! CM योगी से मुलाकात करके मांगी Y+ सुरक्षा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist