यूपी के संभल में कोल्ड स्टोर का चेंबर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जहां चेंबर के मलबे के नीचे 24 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आंशका जताई जारी है। इस दौरान मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद है। मजदूरों को मलबे से निकालने की तमाम कोशिशें की जा रही है। कई ट्रैक्टर भी मलबे में दबे हुए हैं। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूूद है। दबे हुए मजदूरोंं को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। यह हादसा प्रदेश के चन्दौसी कोतवाली में स्थित मवई गांव में बने आलू के कोल्ड स्टोर का चेंबर गिरने से हुआ है। हादस के बाद से घटनास्थल पर स्थानीय लोग की भीड़ जुटी है। मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी
Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...






