Sunday, November 23, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

17 वर्षीय भारतीय युवक मिराम तोरन की सुरक्षित वापसी का चीन ने दिलाया भरोसा

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 23, 2022
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chinese Army Kidnaps Teenager: अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग इलाके से बीते दिनों अपहरण हुए 17 वर्षीय भारतीय युवक मिराम तोरन की सुरक्षित वापसी का चीन ने भरोसा दिया है. भारतीय सेना की तरफ से किए गए हॉट लाइन संवाद और मिराम की सुरक्षित वापसी के आग्रह पर चीनी पीएलए ने निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार लौटाने का आश्वासन दिया है.

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इसमें 7-10 दिन का वक्त लग सकता है. साथ ही बताया गया कि मिराम को कब और कहां भारतीय सेना को लौटाया जाएगा इस जानकारी का चीनी पीएलए की तरफ से इंतज़ार किया जा रहा है. बता दें, बीते गुरुवार अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद तापिर गाओ ने दावा किया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने राज्य में भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से 17 साल के एक किशोर का अपहरण कर लिया है. गाओ ने कहा था कि अपहृत किशोर की पहचान मिराम तोरन के रूप में हुई है. चीनी सेना ने सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से किशोर का अपहरण किया है।

RELATED POSTS

India VS China: LAC में घुसे 300 चीनी सैनिक, भारतीय जवानों ने करीब 200 को घेर कर मारा, Video Viral

December 13, 2022

Uttar Pradesh: लखनऊ में योगी सरकार की नई पहल, अब शादी बारात के लिए बुक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बसें

November 23, 2022

1/2
Chinese #PLA has abducted Sh Miram Taron, 17 years of Zido vill. yesterday 18th Jan 2022 from inside Indian territory, Lungta Jor area (China built 3-4 kms road inside India in 2018) under Siyungla area (Bishing village) of Upper Siang dist, Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/ecKzGfgjB7

— Tapir Gao (Modi Ka Parivar) (@TapirGao) January 19, 2022

सांसद ने लोअर सुबनसिरी जिले के जिला मुख्यालय जिरो से कहा कि पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तोरन के मित्र जॉनी यइयिंग ने स्थानीय अधिकारियों को अपहरण के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोनों किशोर जिडो गांव के रहनेवाले हैं. सांसद ने कहा था कि यह घटना उस स्थान के पास हुई जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है. इससे पहले गाओ ने ट्वीट कर किशोर के अपहरण के बारे में जानकारी साझा की थी. उन्होंने कहा, ‘भारत सरकार की सभी एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध है.’ गाओ ने यह भी बताया था कि उन्होंने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को सूचित किया है।

Tags: Chinese Army Kidnaps TeenagerChinese Army newsChinese Army news of the dayChinese soldiersindian army newslatest news of the daylatest news on chinese army
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

India VS China: LAC में घुसे 300 चीनी सैनिक, भारतीय जवानों ने करीब 200 को घेर कर मारा, Video Viral

by Anu Kadyan
December 13, 2022

वो कहते हैं ना कि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती। ऐसा ही कुछ हाल चीन का है। वह...

Uttar Pradesh: लखनऊ में योगी सरकार की नई पहल, अब शादी बारात के लिए बुक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बसें

by Web Desk
November 23, 2022

हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आता है जिसे वह बेहद खास बनाना चाहता है। ऐसा ही एक...

चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना  ने तैनात किया ‘बैटल ग्रुप’, जानिये इस ग्रुप की क्या है खासियत

by Web Desk
October 16, 2022

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में चीन के साथ पूर्वोत्तर सीमा पर एकीकृत युद्ध समूह (आईबीजी) की तैनाती...

एमिल फार्मास्युटिकल कंपनी कराएगी विदेशों के फूलों से विंध्यधाम के मन्दिरों की सजावट, जर्मनी-स्विट्जरलैंड समेत कई देशों से मंगाए जा रहे ये आकर्षक फूल

by Web Desk
September 23, 2022

एमिल फार्मास्युटिकल इंडिया लिमिटेड विंध्याचल के तीनों प्रमुख मंदिरों विन्ध्यवासिनी, अष्टभुजा व कालीखोह का अभूतपूर्व सजावट विदेशी फूलों से कराएंगी।

Urfi Javed: सिम कार्ड से बनाई ऐसी ड्रेस, देखते ही लोग हँसने लगे, इस तरह बनाया उर्फी का मजाक

by Web Desk
September 23, 2022

भई उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ो और लुक्स को लेकर ट्रोल होती रहती है.अगर उर्फी के कपड़ो और लुक्स...

Next Post

Election 2022 Live: सपा की पहले चरण के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

53 सीटों पर उत्तराखंड में उम्मीदवारों की घोषणा, हरीश रावत की सीट पर सस्पेंस बरकरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version