बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indian Army Jawan Funeral: दिल दहलाने देने वाला दृश्य, बेटी ने जन्म लेते ही शहीद पिता को दी अंतिम विदाई

सतारा के दरे गांव में सेना के जवान प्रमोद जाधव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सड़क हादसे में उनकी मौत हुई। पार्थिव शरीर आने के कुछ घंटे बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, जिसने जन्म लेते ही पिता को विदाई दी।

by SYED BUSHRA
जनवरी 12, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Army Jawan Funeral: महाराष्ट्र के सतारा जिले के दरे गांव में एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को गहरे दुख में डुबो दिया। भारतीय सेना के जवान प्रमोद परशुराम जाधव का उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य हर किसी की आंखें नम करने वाला था। एक ओर घर में नई जिंदगी ने जन्म लिया था, तो दूसरी ओर परिवार ने अपना सहारा खो दिया।

प्रमोद जाधव भारतीय सेना में सिकंदराबाद–श्रीनगर सेक्टर में तैनात थे। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका था। पत्नी गर्भवती थीं, इसलिए वे करीब आठ दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आए थे, ताकि बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रह सकें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

RELATED NEWS

चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना  ने तैनात किया ‘बैटल ग्रुप’, जानिये इस ग्रुप की क्या है खासियत

अक्टूबर 16, 2022

J&k: 8 साल की देश की सेवा, अब आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए स्निफर डॉग एक्सेल

जुलाई 31, 2022

सड़क हादसे में गई जवान की जान

शनिवार को प्रमोद किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक आयशर टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर फैलते ही पूरे दरे गांव और पारली घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। गांव वालों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि जो जवान कुछ दिन पहले ही हंसते हुए छुट्टी पर आया था, वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा।

बेटी के जन्म के बाद पिता को अंतिम विदाई

रविवार को जब प्रमोद जाधव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, उसी दिन उनकी पत्नी ने अस्पताल में एक नन्ही बेटी को जन्म दिया था। अंतिम संस्कार से पहले पत्नी और कुछ ही घंटों की नवजात बच्ची को प्रमोद के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। पिता के पार्थिव शरीर के पास उसकी नवजात बेटी को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। यह पल इतना भावुक था कि शब्दों में बयां करना मुश्किल था।

पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद जवान प्रमोद जाधव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रशासन के अधिकारी, सेना के जवान, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम विदाई देने पहुंचे। सेना की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और हवा में गोलियां दागकर सलामी दी। हर चेहरा गम से भरा हुआ था, लेकिन साथ ही गर्व भी था कि गांव का बेटा देश की सेवा करते हुए हमेशा याद रखा जाएगा।

गांव और देश भर में शोक

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर से लोग परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि प्रमोद जाधव बेहद मिलनसार, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक थे। उनका इस तरह अचानक चला जाना न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। बेटी के जन्म और पिता की विदाई का यह दर्दनाक संयोग लंबे समय तक लोगों के दिलों में रहेगा।

Tags: indian army newsSoldier Funeral
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

चीन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना  ने तैनात किया ‘बैटल ग्रुप’, जानिये इस ग्रुप की क्या है खासियत

by Web Desk
अक्टूबर 16, 2022

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में चीन के साथ पूर्वोत्तर सीमा पर एकीकृत युद्ध समूह (आईबीजी) की तैनाती...

J&k: 8 साल की देश की सेवा, अब आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए स्निफर डॉग एक्सेल

by Web Desk
जुलाई 31, 2022

स्निफर डॉग एक्सेल ने क 8 साल तक देश के लिए सेवा की और देश के लिए ही शहीद हो...

Agnipath Scheme: बिहार के बाद अब युवाओं ने 22 जिलों को जला कर किया राख, किया जमकर विरोध

by Web Desk
जून 17, 2022

Agnipath Protest: देशभर में अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है और बिहार के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी विरोध...

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, BSF के जवानों ने आरोपी को किया ढेर

by Web Desk
फ़रवरी 3, 2022

नई दिल्लीः BSF के जवानों ने पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी...

17 वर्षीय भारतीय युवक मिराम तोरन की सुरक्षित वापसी का चीन ने दिलाया भरोसा

by abhishek tyagi
जनवरी 23, 2022

Chinese Army Kidnaps Teenager: अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग इलाके से बीते दिनों अपहरण हुए 17 वर्षीय भारतीय युवक मिराम...

Next Post
U P News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, 44,994 कर्मचारियों का वेतन क्यों अटका

U P News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अफसरों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, 44,994 कर्मचारियों का वेतन क्यों अटका

UP A I vision :यूपी बनेगा न्यू टेक डेस्टिनेशन, किसके दम पर तकनीक के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को तैयार प्रदेश

UP A I vision :यूपी बनेगा न्यू टेक डेस्टिनेशन, किसके दम पर तकनीक के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को तैयार प्रदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist