Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi: पवन खेड़ा के साथ हो गया बड़ा खेला! गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, असम पुलिस को लगा बड़ा झटका

by Juhi Tomer
23/02/2023
in एडिटर चॉइस, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ हो गया बड़ा बखेड़ा, जी हां आपको बता दें कि दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान में सवार होने से रोक दिया गया, क्योंकि असम पुलिस ने उन्हें रोकने का अनुरोध किया था। वहीं दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था । हालांकि पवन खेड़ा कांग्रेस नेताओं के साथ रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होने वाले थे कि तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट से उतारकर हिरासत में ले लिया। लेकिन अब हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कुछ ही घंटों में उनको सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. आगे खेड़ा को रेगुलर बेल के लिए अर्जी देनी होगी। फिलहाल मंगलवार तक खेड़ा को गिरफ्तारी से राहत रहेगी। खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से एक राहत और मिली है। इसमें उनके खिलाफ दर्ज तीनों FIR को एक जगह क्लब करने का आदेश दिया गया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि इनपर एकसाथ किस कोर्ट में सुनवाई होगी।कांग्रेस ने कोर्ट से खेड़ा के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग भी की थी. हालांकि, कोर्ट ने FIR रद्द करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। बता दें कि खेड़ा पर जो आरोप लगे हैं, उनमें खेड़ा को 3 से 5 साल की सजा हो सकती है।

असम पुलिस की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

वहीं दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि असम पुलिस की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। असम पुलिस के आईजीपी प्रशांत कुमार भुइयां ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि असम के दीमा हसाओं के हाफलोंग में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में असम पुलिस उनकी रिमांड लेने के लिए दिल्ली रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि असम पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को गिरप्तार करने की अपील की थी। उन्हें स्थानीय कोर्ट से इजाजत लेने के बाद असम लाया जाएगा।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 27, 2026

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

September 26, 2026

I was told they wanted to see my luggage. I said I don't have anything except a handbag. When I came down from the aircraft, I was told I can't go and DCP will come. I don't know why I am being stopped: Congress leader Pawan Khera pic.twitter.com/CcftKCnCtw

— ANI (@ANI) February 23, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ के खिलाफ की थी टिप्पणी

पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी भी की थी। असम पुलिस की इस कार्रवाई को इसी बयान से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, पवन खेड़़ा ने हाल ही में अडानी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, कि अगर अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बना सकते हैं तो नरेंद्र ‘गौतम दास’ मोदी को क्या दिक्कत है? हालांकि बयान देने के बाद खेड़ा ने अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री का मिडिल नेम सही पुकारा है? वहीं कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने फिर कहा कि नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है? कांग3ेस नेता ने बाद में पूछा, क्या यह गौतम दास या दामोदार दास है? इस दौरान पवन हंसते हैं और यह कहते हुए तंज करते हैं कि भले ही नाम दामोदर दास है, लेकिन उनके काम गौतम दास के समान हैं। बाद में एक ट्वीट कर खेड़ा मे स्पष्ट किया कि वह वास्तव में प्रधानमंत्री के नाम को लेकर भ्रमित थे।

वहीं पवन खेड़ा की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस एक बार फिर आमने – सामने हैं। पवन खेड़ा के खिलाफ बीजेपी सड़कों पर उतारकर जमकर प्रदर्शन कर रही है वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हैं। इतना ही नहीं बीजेपी ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

कांग्रेस बोली- ये तानाशाही रवैया है

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि आज आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता @Pawankhera जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है।
तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया। दरअसल, कांग्रेस का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल से अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए।

पवन खेड़ा जी को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है।

उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया?

ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?

: @SupriyaShrinate जी pic.twitter.com/PqUVYG0QKK

— Congress (@INCIndia) February 23, 2023

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

by Admin Desk
October 27, 2026

कानपुर, 27 अक्टूबर। "हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान"के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के शैक्षणिक संस्थानों में एक अद्भुत...

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
September 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
September 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
September 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Seva Sankalp Abhiyan 2026

BJP Campaign: मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,

by SYED BUSHRA
September 9, 2026

Seva Sankalp Abhiyan 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू...

Next Post

Sultanpur: अफजल ने कि सोनी की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

Hrithik Roshan ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलाई Sushant Singh Rajput की याद

RECOMMENDED

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 27, 2026

CATEGORIES

  • Bihar Elections 2025
  • Breaking
  • Health
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Jharkhand
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • Tech
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • Viral Video
  • अद्भुत कहानियां
  • अरुणाचल प्रदेश
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • ओडिशा
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गाजीपुर
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • जयपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नेपाल
  • नोएडा
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • बिहार
  • बेंगलुरु
  • बॉलीवुड
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सुप्रीम कोर्ट
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • हॉलीवुड
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India