बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Liquor Scam: 21 मार्च तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने सिसोदिया को 7 दिनों की ED रिमांड पर भेजा

by Anu Kadyan
मार्च 10, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई को 21 मार्च तक टाल दिया है। इस दौरान ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में  मनीष सिसोदिया को 10 दिन के रिमांड पर भेजने की मांग की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सिसोदिया को 7 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा है। ED ने सुनवाई के दौरान दावा करते हुए कहा था कि आबकारी नीति तैयार करने के पीछे सिसोदिया की साजिश थी। नियम बदलकर शराब नीति में कुछ खास लोगों को 6 की जगह 12 फीसदी लाभ पहुंचाया गया। इसलिए सिसोदिया से पूछताछ के लिए रिमांड जरूरी है।

ED ने लगाए सिसोदिया पर आरोप

ED ने कोर्ट में कहा कि शराब नीति से दक्षिण की कंपनियों और बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया। सिसोदिया के कहने पर ही शराब नीति के नियमों को बदला गया और अवैध कमाई की व्यवस्था बनाई गई। वहीं कुछ खास लोगों को ही थोक व्यापार का हिस्सा दिया गया। उन्हें 6% की जगह 12% का मार्जिन दिया गया। डिजिटल सबूत मिटा दिए गए। ED ने कोर्ट में कहा कि सिसोदिया 12 प्रतिशत मार्जिन के सवाल पर गलत जवाब दे रहे थे। शराब नीति घोटाले मामले में 219 करोड़ रुपये की ट्रेल मिली है। इस पूरी कार्यप्रणाली की जांच करने और अन्य आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत है। इसलिए 10 दिन की रिमांड की मांग की है। 

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

21 मार्च तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई

बता दें कि कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 21 मार्च तक सुनवाई टाल दी है। वहीं ED की रिमांड याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने कुछ देर के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन अब सिसोदिया को 7 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं ईडी का कहना है कि एक आरोपी के लिए तीन-तीन वरिष्ठ वकील होने और उनका एक ही दलील देने का क्या मतलब है। ईडी ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की करते हुए कहा वह पूर्व उपमुख्यमंत्री का कई लोगों से आमना-सामना कराएगी।

सिसोदिया के वकील ने पेश की दलील

इस बीच सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में दलील देते कहा कि जब सरकार की पॉलिसी बनती है तो वह कई स्तरों से गुजरती है। चुनी हुई सरकार के अलावा संबंधित विभाग और वित्त विभाग से होते हुए मसौदा उप राज्यपाल के पास जाता है। पूरी प्रक्रिया के बाद एलजी ने भी पॉलिसी को देखा और समझा, तभी इसे मंजूरी दी। एलजी टेंडर जारी होने के बाद शिकायत की है, पहले की नहीं। जबकि जांच एजेंसी यहां टेंडर जारी होने से पहले की बात कर रही है। वहीं सिसोदिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर उनके वकील दयान कृष्णन ने सवाल उठाते हुए कहा कि शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। इससे पहले ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इससे पहले ईडी ने उन्हें समन जारी नहीं किया था।

सिसोदिया के पास नहीं मिला कोई पैसा

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान सिसोदिया को कोई पैसा धन दौलत संपदा कुछ भी नहीं मिला। अब कहा जा रहा है कि विजय नायर सिसोदिया के लिए काम करता था। PMLA काफी सख्त कानून हैं। यहां सबूत के बजाय जांच एजेंसी की धारणा के हिसाब से गिरफ्तारी की जा रही है। 

सिसोदिया के पास 1 रुपया भी गया है तो ईडी वह दिखा दे। हम कोर्ट में ईटी सामने जमानत पर बहस करने वाले थे। लेकिन जमानत पर सुनवाई से एक दिन पहले मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: decision on ED's remandDelhi liquor scamED custodyHearing on bailmanish sisodiaNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

हिल स्टेशन पर भूल से भी ना करें ये भूल हो सकता है आपकी जान को खतरा

टीचर की डाट ने बनाया एक्टर Manoj Bajpayee

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In