गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नशेड़ी बंदर… वाइन शॉप पर आए ग्राहकों से छीन लेता है शराब, फिर एक झटके में गटक जाता है, शराब न मिलने पर ठेके पर करता है हंगामा

by Anu Kadyan
अक्टूबर 31, 2022
in अद्भुत कहानियां, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, वायरल खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली। आपने किसी इंसान को अक्सर शराब पीते तो जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को शराब का लुफ्त उठाते देखा है। नहीं देखा तो अब देख लिजिए।

दरअसल सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बंदर बीयर पीता नजर आ रहा है। बीयर की केन पकड़कर बंदर उसे बड़े ही चाव से पी रहा है। ये मामला रायबरेली के गदागंज थानाक्षेत्र के अचलगंज इलाके का है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

बंदर एक बार में गटक जाता है शराब

मिली जानकारी के अनुसार ये बंदर शराब का शौकीन है। बड़ी बात को ये है कि जब भी यहां कोई वाइन शॉप पर शराब खरीदने आता है तो ये शराबी बंदर उससे शराब छीन लेता है और एक ही बार में गटक जाता है।

वहीं दुकान के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। लेकिन अधिकारियों ने कुछ कार्रवाई करने की बजाए उसे सलाह दी कि उसे मार कर यहां से भगा दें। अब ये मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग की मदद से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे हैं।

दुकान के मालिक के लिए बना सिरदर्द

मुंह पर केन लगाकर बीयर गटक रहे इस बंदर को देखिए। ये बंदर जिले के गौरा विकासखंड के अचलगंज में स्थित शराब की दुकान के मालिक के लिए सिरदर्द बन गया है। क्योंकि ये बंदर दुकान में शराब खरीदने आए ग्राहकों से शराब छीन लेता है और उसे गटक जाता है।

इस दौरान दुकान में काम करने वाले सेल्समैन इसे भगाने लगते हैं तो  ये काटने को दौड़ता है। इससे परेशान होकर दुकानदार ने इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की है। जिसके बादद उन्होंने बंदर से निजात देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मदद मांगी।

‘दुकान के अंदर रखी बोतलों तोड़ देता है’

वहीं दुकान में काम करने वाले एक सेल्समैन ने बताया कि इस बंदर ने बहुत परेशान कर रखा है। वह ग्राहकों से शराब छीन कर पी जाता है। यही नहीं वह दुकान के अंदर रखी बोतलों को भी नुकसान पहुंचाता है। हम उसे भगाते हैं तो वह काटने को दौड़ता है।

वहीं इसपर रायबरेली के जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह ने बोलते हुए कहा कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों से बात कर ली है। जल्द बंदर को वहां से ले जाया जाएगा।

Tags: customersDrunk monkey.liquorNews1Indiaraebareliwine shop
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Chhath Puja Arghya 2022: छठ पर्व के कठिन व्रत का समापन, उदयगामी सूर्य को भक्तों ने दिया अर्घ्य

Delhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा में घुटने लगा दम, AQI पहूंचा 300 के पार, Pollution से हालात बेहद खराब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In