शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

आजमगढ़ के खिरिया बाग को शाहीन बाग बनाने की हो रही कोशिश, एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में 28 दिनों से चल रहा आन्दोलन

by Web Desk
नवम्बर 9, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

आजमगढ़। आजमगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से नाराज किसान पिछले 28 दिनों से आन्दोलन कर रहे हैं, अब आन्दोलन को धार देने और उसे हिंसक बनाने के लिए दिल्ली और देश के कोने-कोने से ऐसे नेता शिरकत कर रहे हैं जो इसके नाते जाने जाते हैं। आजमगढ़ के खिरिया बाग आन्दोलन को शाहिन बाग की तरह लंबे समय तक खिंचने की कोशिश हो रही है। लेकिन आन्दोलन स्थल से जिस तरह किसानों व गांववालों ने दूरी बना रखी है उससे इन नेताओं के मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। और आंदोलन को भी गति नहीं मिल पा रही है।

गौरतलब है कि आजमगढ़ एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तारीकरण में 575 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है। जिला प्रशासन के सर्वे में 783 आवासीय मकान भी एयरपोर्ट की जद में आ रहे हैं। एयरपोर्ट के विस्तारिकरण की जानकारी मिलने के बाद से ही जमुआ हरिराम स्थित खिरिया बाग में पिछले 28 दिनों से आंदोलन चल रहा है। आन्दोलन को बल तब मिला। जब करीब तीन सप्ताह पूर्व दिल्ली की टीम की पहली इंन्ट्री हुई। आजमगढ़ जिले के रहने वाले रिहाई मंच के अध्यक्ष राजीव यादव अपनी टीम के साथ आन्दोलन स्थल पर पहुंचे। आन्दोलन को तेज करने के लिए राजीव यादव ने शाहिन बाग की तरह युवाओं की टोली के साथ पहुंचे और जनगीत के माध्यम से किसानों में जोश भरने का काम शुरू किया। जो आज भी धरनास्थल पर मौजूद है। इसके साथ आन्दोलन की कमान हाथ में लिए स्थानीय किसान नेता रामनयन यादव ने किसान नेताओं से सम्पर्क करना शुरू किया। जिसके बाद पिछले एक सप्ताह से जमुआ हरिराम स्थित खिरिया बाग में हलचल तेज हो गई है। सबसे पहले करीब पांच दिनों पूर्व उत्तराखंड के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा, हरियाणा के किसान नेता गुरूनाम सिंह चढूनी, संदीप पांडेय यहां पहुंचे। इसके बाद बीते मंगलवार को मेधा पाटेकर, पूनम पंडित और बुधवार को किसान आन्दोलन को धार देने वाले राकेश टिकैत ने शिरकत की।

RELATED NEWS

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

जुलाई 4, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जुलाई 4, 2026

लेकिन आन्दोलन स्थल पर जो देखने को मिला, वह यह कि आन्दोलन स्थल पर अपेक्षा के अनुरूप उतनी भीड़ इकठ्ठा नहीं हो रही है, जितनी होनी चाहिए। सबसे अधिक केवल महिलाओं व बच्चों की भीड़ ही देखने को मिल रही है। जबकि पुरूषों की भीड़ नहीं हो पा रही है। इसके पीछे कारण यह है कि अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी कर रोज कमाने खाने वाले हैं। जिससे वे आन्दोलन में नहीं पहुंच रहे हैं। यह बात किसान नेताओं को भी खटक रही है। इसी कारण राकेश टिकैत ने बुधवार को किसानों से आह्वाहन किया कि आन्दोलन को कोलकता के नंदीग्राम की तरह करना पड़ेगा और स्थानीय किसानों को आन्दोलन तो करना ही पड़ेगा। बताया जा रहा है कि आन्दोलन को धार देने के लिए अभी और भी नेताओं के जगह-जगह से आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसी माह के अंत तक आन्दोलन में शामिल हो सकते हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज का कहना है कि हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का सर्वे पूरा कर लिया गया। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की परियोजना की शासकीय स्वीकृति के उपरान्त भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही कराकर नियमावली अथवा “भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार एवं पादर्शिता का अधिकार अधिनियम अधिनियम-2013“ के सुसंगत प्राविधानों के अनुसार किया जायेगा।

Tags: Delhidelhi newsFarmersFarmers ProtestNews1IndiaUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस...

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case

Ketan Murder case: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल, रिया चक्रवर्ती से करी तुलना, सोशल मीडिया पर बहस तेज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल को लेकर...

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से सपा नेता आजम खान को राहत, सजा पर लगाई अंतरिम रोक

अंजली का जन्मदिन मनाने राजस्थान गये सचिन की फैमिली को हुए बाघिन नूरी व रिद्धी के दीदार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist