शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

पाकिस्तान: पीएम के बाद अब पूर्व पीएम का ऑडियो लीक होने की खबरें बनी सुर्खियां

by Abhinav Shukla
सितम्बर 29, 2022
in बड़ी खबर, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पाकिस्तान से गुरुवार को प्रकाशित अधिकांश अखबारों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ऑडियो लीक होने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक ऑडियो क्लिप लीक होने की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की हैं। अखबारों ने बताया है कि इमरान खान की क्लिप के सामने आने के बाद सरकार और गठबंधन में शामिल नेताओं ने राहत की सांस ली है और इमरान को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। क्लिप में इमरान को यह निर्देश देते हुए सुना जा सकता है कि हमें बस साइफर पर खेलना है, अमेरिका का नाम नहीं लेना है।

अखबारों का कहना है कि मौलाना फजलुर्रहमान ने कहा है कि क्लिप में साइफर की मौजूदगी साबित हुई है और पीटीआई चेयरमैन का अमेरिका से सम्बंधित बयान गलत अंदाज में पेश किया गया है। अखबारों ने बताया है कि गृहमंत्री राना सनाउल्ला ने कहा है कि क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराएंगे। अखबारों ने प्रधानमंत्री आवास की ऑडियो लीक होने की जांच के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय कमेटी का अध्यक्ष गृहमंत्री राना सनाउल्ला को बनाए जाने की खबरें दी हैं। अखबारों ने बताया कि इस बीच राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की ऑडियो लीक होने की खबरें भी आई हैं। इस बातचीत में ऑडियो लीक, सुरक्षा और आर्थिक हालात पर बातचीत की गई है।

RELATED NEWS

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

अखबारों ने वित्त मंत्री के तौर पर इसहाक डार के चौथी बार शपथ लिए जाने की खबरें भी दी हैं। इस मौके पर डार ने कहा है कि इमरान खान ने देश का जो हाल किया है, वह दुश्मन भी नहीं करेगा। अखबारों ने अमेरिका के जरिए पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की रखरखाव और सामान उपलब्ध कराने के फैसले पर भारत की आपत्ति को रद्द करने की खबरें भी दी हैं। अखबारों ने बताया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री से मुलाकात की है और कहा है कि अमेरिका चाहता है कि दोनों देश राजनयिक स्तर पर सभी समस्याओं को हल करें।

अखबारों ने डालर एक रुपये सस्ता होने और सोना 1850 महंगा होने की खबरें भी दी हैं। अखबारों ने भारत में दूसरे सीडीएस के तौर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नियुक्त किए जाने की खबरें भी दी हैं। यह सभी खबरें रोजनामा पाकिस्तान, रोजनामा नवाएवक्त, रोजनामा खबरें, रोजनामा दुनिया, रोजनामा एक्सप्रेस, रोजनामा जंग और रोजनामा औसाफ आदि के पहले पन्ने पर प्रकाशित की हैं।

रोजनामा खबरें ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के एक इंटरव्यू को जगह दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत से किसी भी तरह की मदद नहीं लेंगे। दुनिया तालिबान से संपर्क में रहे। तालिबान को तन्हा छोड़ना ठीक नहीं है। इसके परिणाम काफी संगीन होंगे। उन्होंने अमेरिका को आगाह करते हुए कहा है कि जब हम किसी से मुंह मोड़ लेते हैं तो अपने लिए और अधिक समस्याएं पैदा कर लेते हैं। उम्मीद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बिरादरी अफगानिस्तान से हालात बेहतर करने का काम करेगी।

रोजनामा नवाएवक्त ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) नामक संगठन को 5 वर्षों के लिए प्रतिबंधित करने की खबर को प्रकाशित किया है। अखबार ने बताया है कि इस संगठन पर आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। अखबार ने बताया है कि पीएफआई भारतीय मुसलमानों के लिए काम कर रहा था और इससे संबंधित आठ अन्य संगठनों को भी प्रतिबंधित करने का ऐलान किया गया है। इस संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Tags: IMRAN KHANNews1IndiaPAKISTANpakistan Newspakistan pmshahbaz shareef
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

Islamabad Protest : इस्लामाबाद बना युद्ध का मैदान,मार्च रोकने के लिए लगाए कंटेनर, हाईवे बंद, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 24, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों के प्रस्तावित मार्च से पहले सुरक्षा...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Javed Miandad Emotional: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद अपने पुराने साथी और पूर्व कप्तान इमरान खान को याद...

Next Post

Falguni Pathak Vs Neha Kakkar: नेहा के नए गाने पर फाल्गुनी के बाद अमिताभ बच्चन ने भी की उल्टियां, फाल्गुनी ने किया शेयर

तीसरे मोर्चे में शामिल होने के लिए BSP ने रख दी ये बड़ी शर्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In