Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Gas Booking: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर हो सकते हैं ठगी के शिकार, ऑनलाइन एडवांस फीस मांगने वालों से ऐसे रहें अलर्ट, IOC ने की ये अपील

by Muskaan Rajput
December 27, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में जिस तेजी से डिजिटल का दौर बढ़ रहा है उसी तेजी से लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी भी बढ़ रही है। ये डिजिटल ठग हर रोज लोगों को लुटने के नये नये तरीके गढ़ते हैं और मौका मिलने पर बड़ी से बड़ी घटना अंजाम देने से पीछे नहीं रहते हैं। ये ठग कभी सरकारी नौकरी से मिलता-जुलता फर्जी विज्ञापन निकाल देते हैं तो कभी ऑनलाइन तरीके से ठगी के दूसरे उपाय अपना लेते हैं। इसी कड़ी में अब बदमाशों ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर फर्जी विज्ञापन निकाला है।

जिसके बाद अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहा है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि बेईमान एजेंसियां और व्यक्ति ओएमसी के लिए एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर की नियुक्ति के लिए धोखे से झूठे विज्ञापन कर रहे हैं। जिसमें लोगों को अपने साथ जोड़कर बड़े बिजनेस अवसरों की पेशकश कर रहे हैं। इसलिए जनता को सलाह दी जाती है कि ऐसे विज्ञापनों की पुष्टि के लिये ओएमसी के नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय में जाएं या एलपीजी वितरक चयन डॉट इन lpgvitarakchayan.in पर लॉग ऑन करें।

RELATED NEWS

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

May 23, 2026
IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

May 23, 2026

एलपीजी वितरक चयन डॉट इन पर लॉग ऑन करे

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए नकली वेबसाइटों से सावधान रहें। जानकारी मिली है कि अनधिकृत व्यक्ति एलपीजी की पेशकश करने के लिए पीएसयू ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) , भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। ईमेल, एसएमएस, पत्र या कॉल गलत ओएमसी की ओर से एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के पुरस्कार और अनुदान के बारे में सलाह देने के लिए किया गया है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एडवांस फीस से चौकन्ना रहे

डिस्ट्रीब्यूटरशिप आवंटन की पुष्टि करने के लिए जालसाज अनिवार्य रूप से एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए एडवांस फीस या धन जमा करने का अनुरोध करेगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि प्रामाणिक और आधिकारिक जानकारी के लिए ओएमसी की केवल आधिकारिक सुरक्षित वेबसाइटों यानी आईओसीएल डॉट कॉम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम डॉट कॉम, ईभारत गैस डॉट कॉम या एलपीजी वितरक चयन पर ही जाएं।

गलत साइट पर ठगों के चंगुल में फंसने से बचे

ओएमसी ने देश भर में एलपीजी वितरकों के चयन/नियुक्ति के लिए अपनी ओर से किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया है और ना ही किसी व्यक्ति को चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर किसी भी उम्मीदवार से किसी भी तरह के पैसे मांगने के लिए अधिकृत किया है। यदि किसी ओएमसी के नाम पर किए गए प्रस्ताव की प्रामाणिकता के संबंध में अनिश्चित हैं, तो नजदीकी ओएमसी कार्यालय से संपर्क करें। अगर आप किसी गलत साइट पर ठगों के चंगुल में फंस जाते हैं तो ओएमसी जिम्मेदार नहीं होगा, ना ही वे किसी निष्कर्ष, हानि या किसी भी प्रकार की क्षति के लिए उत्तरदायी होंगे.

इसे भी पढ़ें – Breaking News: HC की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला, बिना OBC आरक्षण के होगा नगर निकाय चुनाव

Tags: Gas BookingLPG DistributorLPG Gas CylinderNews1India
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Ghaziabad Power Crisis

Ghaziabad Power Crisis: मई में ही टूटा बिजली खपत का रिकॉर्ड, लोगों को झेलनी पड़ रही कटौती,क्या जून में और बढ़ेगी परेशानी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Ghaziabad Power Crisis: Ghaziabad में इस बार गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।...

IPL 2026 Orange Cap

SRH vs RCB मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक, किसने लगाई लंबी छलांग, किसको हुआ नुकसान, साई सुदर्शन सबसे आगे

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026

IPL 2026 Orange Cap Race: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव देखने...

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post

सभी मापदंडों पर खरा उतरा बुलंदशहर का जिला कारागार, FSSAI ने जेल को 5 सितारा रेटिंग से नवाजा

Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली वैक्सीन 'इनकोवैक' की कीमतें तय, बूस्टर डोज के बदले चुकाने होंगे इतने रुपये

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist