रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Noida: चचेरे भाईयों से बदला लेने के लिये लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची ये खौफनाक साजिश, पुलिस भी जानकर है हैरान

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने आत्महत्या कर सुसाइड नोट छोड़ा है. जिसमें उसने लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से मर रही हूं. तब 13 नवंबर की सुबह लड़की के परिजनों को इसी जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी को मरा समझकर बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया. दरअसल जिस लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था, असल में वह मरी ही नहीं थी. उसने अपने प्रेमी के साथ एक कॉल गर्ल की हत्या कर दी और फरार हो गई थी.

प्रेमी से शादी करने की रची थी साजिश

खुद की मौत का नाटक करने वाली लड़की का नाम पायल है और उसके प्रेमी का नाम अजय बताया जा रहा है, सबसे पहले दोनों ने कॉल गर्ल को बुलाया और गला रेत कर मार दिया. फिर सबूत मिटाने के लिए पायल ने शव को अपने ही कपड़े पहना दिए. इसके बाद उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया, वह मृत होने का नाटक करके उन रिश्तेदारों को मारना चाहती थी जिन्हें वह अपने माता-पिता की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार मानती थी.

RELATED NEWS

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

अगस्त 6, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

पुलिस ने कॉल गर्ल का मोबाइल नंबर ट्रेस किया

जिस कॉल गर्ल का दोनों ने मर्डर किया था, उसके भाई ने अगले दिन अपनी बहन की गुमशुदगी की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने कॉल गर्ल का फोन नंबर ट्रेस किया और लास्ट लोकेशन गौतमबुद्ध नगर के पास बढपुरा कस्बे में मिली. पुलिस जब जांच करने के लिए इलाके में पहुंची तो उन्हें मोहल्ले की एक लड़की की मौत की जानकारी मिली. जिसका अंतिम संस्कार हो चुका था. लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल में आखिरी बातचीत अजय के नंबर पर मिली थी.

अजय पहले से ही था शादीशुदा

पुलिस ने अजय को ट्रेस कर दोनों को साथ में पकड़ लिया. पूछताछ में अजय और पायल ने पूरा सच बता दिया. पुलिस ने बताया कि कॉल गर्ल की हत्या के बाद अजय और पायल ने 20 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी. अजय पहले से शादीशुदा था और उसके पहली शादी से दो बच्चे भी हैं. पायल से शादी के बाद दोनों चुपचाप बुलंदशहर आ गए थे. वहां किराए के मकान में रह रहे थे.

माता-पिता की आत्महत्या का लेना था बदला

पायल ने आपने बयान में बताया कि, उसके भाई की शादी उसकी बुआ के लड़के ने कराई थी, जिसमें 5 लाख रुपए खर्च हुए थे. वो पायल के माता-पिता से अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन वे गरीबी के चलते पैसे का इंतजाम करने में असमर्थ थे, घर में हर रोज लड़ाई-झगड़ा होता था. इससे परेशान होकर पायल के माता-पिता ने पिछले साल एक साथ आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद पायल खुद अपने माता-पिता की मौत का बदला लेना चाहती थी.

कार्रवाई नहीं होने पर पायल ने उठाया ये कदम

इस मामले में पायल के परिजनों ने ननद व उसके दो भाइयों व मौसी के लड़के के खिलाफ तहरीर दी थी. लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी बीच बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के महेपा गांव निवासी अजय से पायल की फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई और यह दोस्ती आगे बढ़ती गई. फेसबुक पर दोस्ती के बाद अजय पायल के घर आने-जाने लगा. जिसके बाद दोनों इस साजिश को अंजाम दिया.

Tags: Crime NewsGautam Budh NagarNoida PoliceUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Tarun Tejpal Case : करीब 13 साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को बड़ा कानूनी...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Next Post

IND vs BAN: भारत से भिड़ंत से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, अब ढूंढना होगा नया कप्तान

Bhojpuri: विवादों में रह चुके हैं ये भोजपुरी सितारें, एक ने तो Bigg Boss के कंटेस्टेंट को किया सब के सामने किस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist