शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

गूगल के CEO सुंदर पिचाई पद्म भूषण से सम्मानित, बोले- भारत मेरा हिस्सा है, मैं जहां जाता हूं इसे अपने साथ रखता हूं…

by Anu Kadyan
दिसम्बर 3, 2022
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 50 वर्षीय पिचाई को शुक्रवार यानी 2 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान परिवार के सदस्य भी उपस्थिति रहे। वहीं इस मौके पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत एस संधू ने कहा कि गूगल के CEO को पद्म भूषण सौंपकर मुझे खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा भारत और अमेरिका की आर्थिक स्थिति और तकनीकी को मजबूत करती है।

‘मैं सौभाग्यशाली हूं’

वहीं इस बीच पिचाई ने भी एक बयान देते हुए कहा कि मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और वहां के लोगों का बहुत आभारी हूं। उन्होंने भारत को अपना हिस्सा बताते हुए कहा कि मैं गूगल और भारत के बीच की महान साझेदारी को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार किया और कहा कि भारत मेरा ही एक हिस्सा है। इसलिए मैं जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ही रखता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा जिसने सीखने का मौका दिया और ज्ञान को संजोया। 

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

ग्रामीणों की भी इंटरनेट तक पहुंच बढ़ी


तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने और समझने के लिए इन वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा। वहीं भारत में किए गए नवाचार डिजिटल भुगतान से लेकर आवाज प्रौद्योगिकी तक दुनिया भर के लोगों को लाभान्वित किया हैं। व्यवसाय डिजिटल बदलाव के अवसरों को भुना रहे हैं। पहले से अधिक लोगों की इंटरनेट तक पहुंच है, जिसमें ग्रामीण भी शामिल हैं। पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया विजन निश्चित रूप से डिजिटल प्रगति के लिए उत्प्रेरक रहा है। मुझे गर्व है कि गूगल ने दो दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी के साख भारत में निवेश जारी रखा। 

उन्होंने आगे कहा कि  हमारे दरवाजे पर आने वाली हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर किया है। उस अनुभव ने मुझे दुनिया भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली तकनीक बनाने में मदद करने का मौका दिया है। मुझे आगे भी काफी अवसर नजर आ रहे हैं। इस मौके पर भारत के महावाणिज्यदूत टी वी नागेंद्र प्रसाद भी सैन फ्रांसिस्को में मौजूद थे।

‘गूगल भारत में हो रही डिजिटल क्रांति का पूरा उपयोग करेगा’

अमेरिका में भारतीय राजदूत संधू ने कहा कि पिचाई बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी की असीम संभावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे विभिन्न वर्गों के लिए डिजिटल उपकरण और कौशल को आसान बनाने की दिशा में सराहनीय काम कर रहे हैं। वहीं उन्होंने गति, सरलता और सेवा को संयोजित करने वाली तकनीक पर पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को याद किया और कहा कि मुझे उम्मीद है कि गूगल भारत में हो रही डिजिटल क्रांति का पूरी तरह उपयोग करेगा।

बता दें कि इस साल 25 जनवरी को सुंदर पिचाई को भारत सरकार की ओर से देश के तीसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्म भूषण देने का एलान किया गया था। उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को भी इस क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्म भूषण से सम्मानिक करने की घोषणा की गई थी। 

Tags: ceoGoogleNews1IndiaPadma BhushanSundar Pichai
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

Google Android Backup: अब फोन बैकअप भी खाएगा इतना स्टोरेज, गूगल बदल रहा बड़ा नियम

Google Android Backup: अब फोन बैकअप भी खाएगा इतना स्टोरेज, गूगल बदल रहा बड़ा नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 21, 2026

Google Android Backup:  अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और अपने फोन का बैकअप गूगल अकाउंट पर सेव करते...

Next Post

Bihar: मोबाइल टावर के बाद चोरी हुई 2 KM सड़क, चोरी छिपाने के लिए दबंगों ने किया ये काम

UP News: सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल, मरीजों की जगह बेड और स्ट्रेचर पर आराम फरमा रहे कुत्ते

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In