शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत ने इस देश को बेचनी शुरू की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसािइल, हुआ 374 मिलियन डॉलर का सौदा

by Juhi Tomer
दिसम्बर 26, 2022
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने फिलीपींस नेवी के मरीन कॉर्प्स को ब्रह्मोस तटीय-आधारित एंटी शिप मिसाइल सिस्टम की शुरूआत कर दी है। बता दें कि 290 किमी. की सीमा के साथ यह दक्षिण चीन सागर में विवादित समुद्री क्षेत्रों के कुछ हिस्सों को कवर करने के लिए पर्याप्त है। ये बात आपको शायद ही पता हो कि फिलीपींस नेवी ने भारत से 374 मिलियन डॉलर में ब्रह्मोस की तीन बैटरियां खरीदी हैं। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला फिलीपींस पहला देश है। इसके बाद आता है वियतनाम, मिस्र और ओमान सहित कई देशों ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद में बहुत रुचि दिखाई है।

भारत के साथ सबसे बड़ा और पहला विदेशी सौदा

वहीं फिलीपींस को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसािइल सिस्टम की आपूर्ति करने के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले साल 28 जनवरी को फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रीय रक्षा विभाग के साथ औपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। फिलीपींस ने अपनी नौसेना के लिए शोर-आधारित एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम के लिए यह सौदा किया। वहीं सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 374 मिलियन डॉलर से अधिक का यह भारत के साथ सबसे बड़ा और पहला विदेशी सौदा था। दोनों देशों ने 03 मार्च, 2020 को प्रमुख रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन उस समय फिलीपींस के पास ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए पर्याप्त बजट नहीं था, इसलिए यह सौदा अंतिम रूप नहीं ले सका।

RELATED NEWS

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

सितम्बर 10, 2026
Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

सितम्बर 3, 2026

सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसािलों को 2020 में दिखाई हरी झंडी

सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसािलों का तीसरे देशों को निर्यात करने के लिए केंद्र सरकार ने अगस्त,2020 में हरी झंडी दी। इसके बाद से ही फिलपींस के बजट प्रबंधन विभाग ने 29 दिसंबर, 2021 को दो विशेष आवंटन रिलीज आर्डर जारी किए जिसमें एक 1.3 बिलियन और दूसरा 1.535 बिलियन का है। फिलीपींस नेवी को निर्यात किया जाने वाला ब्रहमोस मिसाइल का समुद्री संस्करण 290 किलोमीटर की सामान्य रेंज वाला होगा। फिलीपींस के अलावा वियतनाम, मिस्त्र और ओमान सहित कई देशों ने ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद में बहुत रुचि दिखाई है।

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सौदा होने के बाद अब भारत ने फिलीपींस की सेना के आर्टिलरी सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए पेशकश की है। फिलीपींस अपनी लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए भारत से एडवांस्ड लाइट हेलिप्टरों का एक बैच भी खरीद रहा है। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ दशकों से चल रहे क्षेत्रीय विवादों के साथ- साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए फिलपींस अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों के भीतर खासकर समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों में तेजी आई है। भारत और फिलीपींस ने हाल ही में अपने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग में वृद्धि की है।

Tags: brahmos missileindian armylatest international news in hindiLatest Newslatest news in hindiphilippines
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

Colonel Anurag Upadhyay: कर्नल अनुराग उपाध्याय की कहानी उस जज्बे की मिसाल है, जिसमें आराम और सुरक्षित करियर से ज्यादा...

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

Hathnikund Barrage: तीन दिन में ऐसे सामने आई हथिनीकुंड हादसे की पूरी कहानी, दोनो जवानों के शव मिले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

हथिनीकुंड बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान मोटरबोट डूबने से लापता हुए दो जवानों की तलाश तीसरे दिन भी जारी...

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

Major Rishabh Singh Sambyal: राष्ट्रपति के ADC रहे मेजर ऋषभ सिंह संब्याल ने लिया सेना से रिटायरमेंट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर ऋषभ सिंह संब्याल पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों में...

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

Captain Anuj Nayyar: की जयंती 28 अगस्त को, कारगिल के उस वीर की कहानी, जिसने 24 साल की उम्र मे दिया सर्वोच्च बलिदान

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Captain Anuj Nayyar Kargil War: देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की गाथाएं हमेशा आने वाली...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

Next Post

फिर हार गया बांग्लादेश, भारत के खिलाफ आजतक टेस्ट में नहीं मिली जीत, इस बार भी 2-0 से हारा सीरीज

Moradabad: परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी 14 साल की नाबालिग, 5 युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In