Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

सपने में अल्लाह का अपमान तो हकीकत में हुआ क़त्ल, ईशनिंदा है क्या ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

by Web Desk
July 4, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

देश: शहर, शख्स और ईशनिंदा के तरीके बदलते रहे, लेकिन अंजाम सभी का कत्ल. आपको बता दे की कुछ धर्म और धार्मिक कानूनों के मुताबिक़ ईशनिंदा का मतलब ईश्वर या किसी पवित्र धार्मिक व्यक्ति या वस्तु का अपमान करना है.

उदयपुर में कन्हैयालाल ने पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन किया। अंजाम- कत्ल।

RELATED NEWS

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

June 16, 2026
India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

June 15, 2026

अहमदाबाद में किशन ने पैगंबर से बड़ा कृष्ण को बता दिया। अंजाम- कत्ल।

पाकिस्तान में एक महिला ने सपने में देखा कि दूसरी महिला पैगंबर मोहम्मद का अपमान कर रही है। अंजाम- कत्ल।

आज की हमारी इस ख़ास रिपोर्ट में जानिए कैसे ईशनिंदा की शुरुआत हुई, ईशनिंदा का क्या है इतिहास, अलग-अलग धर्मों में क्या है इसकी मौजूदगी, ईशनिंदा का समाजशास्त्र और इससे जुड़ी कानूनी पक्ष की पूरी कहानी.

ईशनिंदा को लेकर क्या कहा गया है धार्मिक ग्रंथों में.

BIBLE : LEVITICUS 24:16 के अनुसार कोई भी आदमी जो ईश्वर की निंदा करे, उसे माफ़ ना करके सजा देनी चाहिए.

QURAN : पद्मभूषण से सम्मानित मौलाना वहीदुद्दीन खान के मुताबिक़ हर दौर में लोगों ने पैगम्बर के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया, लेकीन कुरान में ऐसे लोगों के साथ मारपीट करने या सजा देने की बात कहीं नहीं लिखी गई है. हालाँकि 11वीं शताब्दी में मुस्लिम विद्वानों ने इस्लाम में ईशनिंदा की व्याख्या अपने तरीके से की, जिसके बाद इस्लाम में ईशनिंदा पर सजा की बात सामने आई है.

GURU GRANTH SAHIB : पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में सिख अध्ययन के पूर्व प्रोफेसर धर्म सिंह के अनुसार ‘दसवें गुरु गोविन्द सिंह ने ऐसा ही फरमान सुनाया था कि गुरु ग्रन्थ साहिब और इससे जुड़ी हर चीज़ जैसे – टोपी ‘दस्तार’ या ‘पगड़ी’, या ‘कृपाण’ आदि को पवित्र माना जाता है. इसीलिए इनका अनादर एक गंभीर अपराध है’. हालाँकि सजा को लेकर धर्मग्रन्थ में लिखी गई किसी भी बात का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है.

HINDU GRANTH : ‘THE UNIVERSITY OF CHICAGO’ की वेबसाइट पर ‘Wendy Doniger’ की एक रिसर्च है, जिसमे लिखा है की हिन्दू धर्म में ईशनिंदा का जिक्र कही भी और कहीं भी नहीं मिलता है. अर्थात हिन्दू धर्म को सहिस्णु बताया गया है और आलोचनाओं पर बंदिश नहीं लगाई गई है.

JAIN और BAUDH DHARM : अब तक की रिसर्च में जैन और बौद्ध धर्म में ईशनिंदा के कांसेप्ट का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.

आपको बता दे की ईशनिंदा का कांसेप्ट इस्लाम धर्म में 1050 के आस पास मिलता है. SAN DIEGO के प्रोफेसर AHMET T. KURU ने अपनी किताब Islam, Authoritarianism, and Underdevelopment: A Global and Historical Comparison में लिखा है, सुन्नी विद्वानों यानी ‘उलेमा’ ने तब राजाओं के साथ मिलकर ईशनिंदा पर कानून बनाना शुरू किया. उनके मुताबिक़ मुस्लिम विद्वान Abu Hamid Al-Ghazali ने इस्लाम में कट्टरता को बढ़ावा दिया था. गजाली ने ही ईशनिंदा पर मौत की सजा देने को जायज ठहराया था.

इसके बाद 12वीं शताब्दी के दौरान इस्लाम के कट्टर धार्मिक नियमों को चुनौती देने वालों को मौत की सजा दी जाने लगी.

आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी इस मामले से जुड़ी कई कहानियाँ BIBLE में भी मिलती है जिसमे 2000 साल पहले खुद JESUS CHRIST पर भी ईशनिंदा के आरोप लगे थे… बाद में उन्हें आरोपों के चलते सूली पर चढ़ाया गया था.. उस समय यहूदियों का आरोप था की JESUS खुद को ईश्वर का बेटा कहते थे जो की ईशनिंदा माणी गई थी.

PROFESSOR DAVID NASH की किताब ‘Blasphemy in the Christian World: A History’ के मुताबिक़ पुराने ग्रीस में आज से 2500 साल पहले ईशनिंदा का कान्सेप्ट होने के सबूत मिलते है. यहाँ ईश्वर को कुछ बोलना गलत माना जाता था.
वहीं, कुछ Experts का मानना यह भी है की धर्मों के विकसित होने के साथ ही लोगों की श्रद्धा को बरकरार रखने के लिए ईशनिंदा के कांसेप्ट की शुरुवात हुई है.
भारत में ईशनिंदा को लेकर कोई अलग से कानून नहीं है. 1860 में पहली बार अंग्रेजों ने भारत में ईशनिंदा को लेकर IPC में 3 कानून – SECTION 295, 296 और 298 बनाए थे. 1927 में ईशनिंदा को लेकर भारतीय दंड सहिंता की धरा 295 में एक और कानून 295-A जोड़ा गया.
इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने को CRIME माना गया है… जिसमे 3 साल तक की सजा हो सकती है.
भारतीय संविधान में अनुच्छेद 19(A) के तहत मिले बोलने की स्वतंत्रता, यानी FREEDOM OF SPEECH का अधिकार और ईशनिंदा पर क़ानून आपस में टकराते है.
भारतीय दंड सहिंता, यानी IPC में ईशनिंदा, सांप्रदायिक तनाव से निपटने के लिए धरा 154, 295, 295A, 296, 297 और 298 के तहत 3 साल तक की जेल की सजा का नियम है.

IPC और CRPC में बदलाव करके ईशनिंदा के लिए आजीवन कारावास के लिए PUNJAB की विधानसभा ने कानून को मंजूरी दी. हालाँकि, केंद्र सरकार ने उस पर अभी तक अनुमोदन नहीं किया है.

Tags: breaking newsISLAMKanhaiyalal Udaipur MurderKISHAN MURDER CASENews1IndiaNupur Sharmapaigambar muhammadPAKISTANtrending news
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

Viral Couple Video Debate:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

Next Post

Maharastra महारण: ‘उद्धव ठाकरे के सीएम बनने से राज्यपाल खुश नहीं थे,या फिर राजभवन में पेड़े की दुकान बंद हो गई थी’

HOROSCOPE TODAY: सिंह राशि के लिए आज का दिन ख़ास, पढ़े अपना राशिफल !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist