मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Jaipur: चार दिन… दो बलिदान, सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर बैठे दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण, जानें क्या है जैन सतों की मांग

by Anu Kadyan
जनवरी 6, 2023
in धर्म, बड़ी खबर, राजस्थान, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि ने अपने प्राण त्याग दिए। 5 जनवरी को देर रात 1 बजे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया। चार दिन में ये दूसरे जैन संत हैं, जिन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। शुक्रवार सुबह जैन समुदाय के लोगों को संत के देह छोड़ने की जानकारी मिली तो मंदिर में भारी भीड़ जुट गई।

संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक संत की डोल यात्रा निकाली गई। इस बीच जैन संत शशांक सागर ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करेगी तब तक जैन संत ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे।

RELATED NEWS

Hunger Strike Update: भूख हड़ताल के बीच से सोनम वांगचुक को उठा पुलिस ने अस्पताल पहुंचया , पत्नी बोलीं- आंदोलन जारी रहेगा

Hunger Strike Update: भूख हड़ताल के बीच से सोनम वांगचुक को उठा पुलिस ने अस्पताल पहुंचया , पत्नी बोलीं- आंदोलन जारी रहेगा

जुलाई 18, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर ने त्यागे थे प्राण

आपको बता दें कि जयपुर के सांगानेर स्थित संघीजी दिगंबर जैन मंदिर में संत समर्थसागर तीन दिन से आमरण अनशन पर  बैठे थे। वहीं सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने 3 जनवरी को देह त्याग दी थी। मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज प्रवास पर हैं। उनके सानिध्य में मुनि समर्थसागर को जैन रीति-रिवाजों के साथ आज समाधि दी गई।

सांगानेर के संघीजी दिगंबर जैन मंदिर के मं​त्री सुरेश कुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक बजे संत समर्थसागर ने अपनी देह त्याग दी। इन्होंने श्री सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है, यह हमेशा याद रखा जाएगा।

समर्थसागर महाराज आचार्य सुनील सागर महाराज का शिष्य हैं। इससे पहले जब सुज्ञेयसागर महाराज ने अपने प्राण त्यागे तो समर्थसागर जी ने धर्मसभा के दौरान अनशन का संकल्प लिया था। तब से वह उपवास पर थे।

ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे- जैन संत

वहीं इस बीच पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर केंद्र सरकार ने 5 जनवरी को तीन साल पहले जारी किया अपना आदेश वापस ले लिया। लेकिन जयपुर में अब भी इसको लेकर विरोध जारी है। जैन समुदाय का कहना है कि केंद्र के बाद जब तक राज्य सरकार इस पर पूरी तरह निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

बता दें कि सम्मेद शिखर को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जयपुर में कुछ दिनों पहले सकल जैन समाज ने मौन जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया गया था। दिगंबर और श्वेतांबर के बैनर तले हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे।

आचार्य सुनील सागर ने बताया कि समर्थसागर महाराज के पास गुरुवार को बीजेपी के कई बड़े पदाधिकारी आए थे। लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक सम्मेद शिखर को लेकर झारखंड सरकार स्थिति प्रैक्टिकल रूप से सामने नहीं रखेगी, तब तक इसी तरह अनशन जारी रहेगा। उन्होंने तभी से जल का भी त्याग कर दिया था।

सीएम अशोक गहलोत को यहां आकर जैन समाज का समर्थन करना चाहिए

वहीं आचार्य शशांक सागर महाराज ने कहा कि जयपुर में सम्मेद शिखर को बचाने के लिए दो मुनियों ने अपना बलिदान दिया है। सीएम अशोक गहलोत को यहां आकर जैन समाज का समर्थन करना चाहिए। उन्हें जैन समाज के लिए बोर्ड बनाना चाहिए। ताकि जैन समाज की बात सरकार तक पहुंचाई जा सके।

इसपर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा की CM गहलोत अभी राष्ट्रपति के साथ इवेंट में जयपुर से बाहर हैं। आज वह जयपुर लौटेंगे तो मैं जैन समाज की बात को उन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

Tags: gave up his lifehunger strikeJain monkjaipurNews1IndiaRajathanSammed Shikhar
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Hunger Strike Update: भूख हड़ताल के बीच से सोनम वांगचुक को उठा पुलिस ने अस्पताल पहुंचया , पत्नी बोलीं- आंदोलन जारी रहेगा

Hunger Strike Update: भूख हड़ताल के बीच से सोनम वांगचुक को उठा पुलिस ने अस्पताल पहुंचया , पत्नी बोलीं- आंदोलन जारी रहेगा

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike Update: सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच शनिवार को घटनाक्रम...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने स्क्रीन पर जमकर दिए बोल्ड सीन, तोड़ी 'नो किसिंग पॉलिसी'

Greater Noida: हादसे के बाद कोमा में गई B.Tech की छात्रा, ऑपरेशन के लिए 10 लाख की जरूरत, नोएडा CP कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist