शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

ताजमहल पर जयपुर के राजघराने का दावा, दीया कुमारी ने कहा- वहां हमारा महल था, हमारे पास दस्तावेज

by Web Desk
मई 11, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल पर इससे पहले भी कई बार कार्यवाई हो चुकी है :-

1965 में इतिहासकार P.N OAK ने अपनी किताब (THE TAJMAHAL IS A TEMPLE PALACE)  में दावा किया कि ताजमहल एक शिव मंदिर है।

RELATED NEWS

Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

जुलाई 3, 2026
: Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की थी? बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू,जानिए इसका धार्मिक महत्व

जुलाई 3, 2026

2015 में आगरा के सिविल कोर्ट में ताजमहल को तेजो-महालय मंदिर घोषित करने की याचिका दाखिल हुई।

2017 में बीजेपी सांसद विनय कटियार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से ताजमहल को तेजो-महल घोषित करने की मांग रखी।

2017 में बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। स्वामी ने कहा था- ‘हम ताजमहल के दस्तावेजों तक पहुंचे हैं। इस बात का प्रमाण है कि शाहजहां ने जयपुर के राजा-महाराजाओं से जबरन उस जमीन को बेचने के लिए कहा था, जहां ताजमहल बना है। शाहजहां ने उन लोगों हर्जाने के रूप में 40 गांव दिए थे, जो कि ताजमहल की जमीन की कीमत के मुकाबले कुछ भी नहीं थी।’

रॉयल फैमिली की सदस्य दीया कुमारी ने किया दावा

दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल पर तमाम दावों के बीच जयपुर रॉयल फैमिली ने दावा किया है कि ताजमहल उनकी प्रॉपर्टी है। रॉयल फैमिली की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी ने कहा कि उस जगह पर हमारा महल था। ये अच्छी बात है कि किसी ने ताजमहल के दरवाजे खोलने को लेकर अपील की है, इससे सच सामने आएगा। हम भी अभी मामले को एग्जामिन कर रहे हैं।

दीया कुमारी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, जो बताते हैं कि पहले ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का पैलेस हुआ करता था, जिस पर शाहजहां ने कब्जा कर लिया। जब शाहजहां ने जयपुर परिवार का वह पैलेस और जमीन ली तो परिवार उसका विरोध नहीं कर सका, क्योंकि तब उसका शासन हुआ करता था।

रॉयल फैमिली की सदस्य और भाजपा सांसद दीया कुमारी (फाइल फोटो)

कानून ना होने पर अपील नही किया गया


दीया कुमारी ने कहा- ‘आज भी कोई सरकार किसी जमीन को एक्वायर करती है तो उसके बदले में मुआवजा देती है। मैंने सुना है कि उसके बदले में कोई मुआवजा दिया, लेकिन उस समय ऐसा कोई कानून नहीं था कि उसके खिलाफ अपील कर सकते थे या उसके विरोध में कुछ कर सकते थे। अब अच्छा है किसी ने आवाज उठाई और कोर्ट में याचिका दायर की है।’

गौरतलब है कि अयोध्या मंदिर के दौरान राम के वंशज को लेकर जब मुद्दा उठा तब भी जयपुर रॉयल फैमिली की ओर से दावा किया गया था कि वे राम के वंशज हैं। इसके लिए वे कोर्ट में भी गवाही देने को तैयार हैं।

बंद कमरे खोलेंगे कई रहस्य


सांसद दीया कुमारी ने कहा- ‘मैं यह तो नहीं कहूंगी कि ताजमहल को तोड़ देना चाहिए, लेकिन उसके कमरे खोले जाने चाहिए। ताजमहल में कुछ कमरे बंद हैं। कुछ पार्ट वहां लंबे वक्त से सील हैं। उस पर निश्चित तौर पर इन्क्वायरी होनी चाहिए और उसे खोलना चाहिए। जिससे यह पता चले कि वहां क्या था, क्या नहीं था। वो सारे फैक्ट्स तभी स्टेबलिश होंगे, जब एक बार उसकी प्रॉपर इन्क्वायरी होगी।’

क्या कोर्ट में जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से भी याचिका दायर की जाएगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा इसे हम अभी देख रहे हैं। हम एग्जामिन करेंगे कि क्या स्टेप लेना चाहिए।

कोर्ट के आदेश पर डॉक्यूमेंट देंगे
सांसद दीया कुमारी ने कहा- ‘अगर दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी तो जयपुर के पूर्व राजपरिवार के ट्रस्ट में पोथी-खाना भी है। अगर कोर्ट आदेश देगा तो हम उसे डॉक्यूमेंट्स देंगे। हमारे पास मौजूद डॉक्यूमेंट में यह बात साफ है कि शाहजहां को उस वक्त वह पैलेस अच्छा लगा तो उन्होंने उसे ले लिया और एक्वायर कर लिया। क्या वहां पर कोई मंदिर था? इस सवाल पर दीया कुमारी ने कहा मैंने अभी सारे डॉक्यूमेंट नहीं देखे हैं, लेकिन वह प्रॉपर्टी हमारे परिवार की थी।

क्या है मामला ?


ताजमहल को लेकर यूपी में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अयोध्या के भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने याचिका दायर की है। डॉ. सिंह ने अपनी याचिका में ताजमहल के उन 22 कमरों को खोलकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे कराने की मांग की है, जो लंबे वक्त से बंद हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि ताजमहल में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और शिलालेख हो सकते हैं। अगर सर्वे होता है तो इससे मालूम चलेगा कि ताजमहज में हिंदू मूर्तियां और शिलालेख हैं या नहीं?

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: DIYA KUMARIjaipurNews1Indiatajmahal
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Amazon Mobile Theft Case

Mobile Theft : दिल्ली से शुरू हुई जांच बुलंदशहर तक पहुंची, पुलिस ने कैसे खोला करोड़ों की चोरी का राज

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amazon mobile theft case : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। ग्राहक ऑर्डर करने के बाद...

: Amarnath Yatra 2026

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की थी? बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू,जानिए इसका धार्मिक महत्व

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Amarnath Yatra 2026 : इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था...

Sonam Raghuvanshi Bail Case

Supreme Court: सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार मेघालय सरकार से मांगा हलफनामा

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Sonam Raghuvanshi Bail Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई...

Farrukhabad Roadways Bus Accident

Bus Accident: एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम, कई अन्य घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Farrukhabad Roadways Bus Accident: फर्रुखाबाद जिले के तीन परिवारों पर गुरुवार रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एटा जिले के...

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट...

Next Post

Asani Cyclone: अब आंध्र में तूफान आसानी मचाएगा कहर, 24 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, रेड अलर्ट जारी

1991 के पूजा स्थल कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया था नोटिस, जानिये पूरी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist