बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कन्नौज: पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, थानेदार का भी टूटा हाथ, गांव में पसर सन्नाटा

by Anu Kadyan
मार्च 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

छिबरामऊ विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधरपुर नगरिया में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम को फौजी और उसके साथियों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जिसमें थानेदार सहित सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि इस मामले में अभी कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि विशुनगढ थाना क्षेत्र के गांव धरनीधरपुर नगरिया के रहने वाले सुभाष चन्द्र यादव के दो बेटे फौजी हैं। दोनों होली के त्यौहार पर घर आए हुए हैं। शनिवार रात बड़े बेटे सोनू का अपनी शिक्षक पत्नी प्रतीक्षा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया पत्नी ने अपने पति की पिटाई से भयभीत होकर मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

जुलाई 18, 2026

सूचना पर पहुंची पीआरबी 1654 के पुलिस कर्मियों ने पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस का फौजी से विवाद हो गया। जिसके बाद फौजी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस के साथ मारपीट की सूचना पर थानाध्यक्ष किशनपाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

थानेदार का भी टूटा हाथ

इसके बाद थानेदार ने आरोपी फौजी को पकड़ने का प्रयास किया तो परिजनों ने उनपर भी हमला बोल दिया। पुलिस के साथ मारपीट की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी लोगों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस ने आरोपी फौजी को खींच कर कार में डाल लिया।

हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिससे थानाध्यक्ष किशनपाल, दरोगा सुदेश कुमार, अमित कुमार, अंकित, कुलदीप सिपाही उमेश कुमार, शिशांक घायल हो गए। थानेदार का हाथ टूट गया। इस बीच सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गांव में डर का माहौल

वहीं पुलिस के साथ हुई घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कई लोग घरों पर ताला लगाकर गांव छोड़कर चले गए हैं। वहीं आस-पास के गांव में भी लोग डरे हुए हैं।

पुलिस को देखते ही लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। जिसके बाद अब क्षेत्र में डर का माहौल है।

Tags: fight with policefojjihusband and wife disputeKannaujNews1IndiasoldierUP PoliceUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Fugitive Arrested After 27 Years: करीब 27 वर्षों तक पुलिस की नजरों से बचकर अलग पहचान के साथ जीवन बिताने वाले...

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Next Post

OnePlus Ace2V स्मार्टफोन बिक्री आज से हुई शुरू,जानें कीमत फीचर्स,स्टोरेज

Balli Pandit Interrogation: उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बल्ली पंडित ने खोले राज, लखनऊ के बिल्डर से 1.5 करोड़ की हुई थी डील 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist