बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अखिलेश के मुख्यमंत्री बनाने के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया है ये जवाब

by Web Desk
सितम्बर 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बाराबंकी पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके विकास कार्यों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनमें मिशन 2024 को लेकर जोश भरा। वहीं, उन्होंने अखिलेश यादव की उस बात का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायक लाकर सीएम बनने का ऑफर दिया था।

अखिलेश यादव को जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिस तरह से पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी हो गई है। उनके 100 विधायक खुद ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिये तैयार हैं। लेकिन हमें उन्हें तोड़ने की आवश्यकता नहीं क्योंकि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में अच्छे से चल रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं है, वह भाजपा और पिछड़ों के विरोधी हैं। वह इस तरह की बयान बाजी करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026

केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान भी मुझसे बेहद निंदनीय भाषा में बात की थी। जिस तरह से अखिलेश यादव बोले थे, वह किसी नेता की भाषा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी पिछड़े वर्ग के नेता को नहीं चाहते कि वह आगे बढ़े और बड़ा बने। वह केवल फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं। जबकि उनकी सत्ता में आने की यह मंशा 25 सालों तक पूरी नहीं होने वाली।

वहीं, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तैयारियों को लेकर भी केशव प्रसाद मौर्या ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ी। 17 सीटों पर बीजेपी और 17 पर जेडीयू ने चुनाव लड़ा था। इसलिए जेडीयू के कुछ सांसदों की संख्या बिहार में दिखाई पड़ रही है। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर चुनाव लड़ा था और तब दो सांसद ही जीत कर सामने आए थे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू अगर राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी तो केवल पांच से ज्यादा सांसद नहीं जीत पाएंगे।

लेकिन, नीतीश कुमार को मुंगेरीलाल के सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता। वह चाहे जितने दलों से मिले लेकिन भानुमती का उनका कुनबा जुड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उनका कुनबा सामने आएगा तो एक दर्जन से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनेंगे। ऐसे में पहले वो लोग तय कर लें कि उनकी तरफ से पीएम पद का दावेदार कौन बनेगा। केशव प्रसाद ने कहा कि भाजपा की लहर नहीं आंधी चल रही है। 2014 से ज्यादा सांसद 2019 में जीते थे। 2019 से ज्यादा अकेले भाजपा के सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेंगे। हम अपने गठबंधन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

Tags: Akhilesh YadavBJPcmyogiKeshav Prasad MauryaNews1Indianitish kumarPM ModiUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Next Post

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले के वाहन आपस में टकराए, एंबुलेंस और जीप क्षतिग्रस्त

बलिया: स्कूल में बच्चों से साफ कराया शौचालय, शिक्षक बोले साफ नहीं किया तो शौच के लिए घर जाओ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In