शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

खाटूश्याम मंदिर हादसा: सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से भक्तों ने गंवाई जान, PM मोदी और CM गहलोत ने जताया दुख

by Web Desk
अगस्त 8, 2022
in बड़ी खबर, राजस्थान

सीकर । एकादशी मेले पर खाटूश्याम मंदिर में सोमवार सुबह मची भगदड़ में तीन दर्शनार्थी महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे लाइन में लगे लाखों श्रद्धालुओं के आपा खोने से यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 किलोमीटर की जिगजेग रेलिंग के बाद बाबा खाटू श्याम दरबार के अहाते में एक-दूसरे से सटे श्रद्धालु पट खुलने के साथ एक साथ दर्शन करने की होड़ लगाने लगे। इस दौरान धक्का- मुक्की के बीच मची भगदड़ में एक महिला बेहोश होकर गिर गई। हादसे में तीन महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

सुरक्षाकर्मियों से की जा रही पूछताछ

श्री खाटूश्याम जी मन्दिर में हुए हादसे की संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की जाएगी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 हजार रुपये सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) से देने के निर्देश दिए हैं: राजस्थान CM अशोक गहलोत (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/MC8gADFVK6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022


सूचना पर पहुंची खाटूथाना पुलिस ने लाइन में लगे श्रद्धालुओं को रोक कर हालात पर काबू पाया। शवों को खाटू के राजकीय चिकित्सालय की मॉर्चरी में रखवाया और घायलों को भर्ती कराया। हादसे के करीब तीन घंटे बाद खाटू दरबार के दर्शन के लिए पट दोबारा खोले गए। जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंचे।जिला कलक्टर ने व्यवस्था में रही कोताही की जांच कराने और इसमें सुधार करने का भरोसा जताया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मेलास्थल पर लगे सीसीटीवी की सीडीआर से जानकारी जुटाई जा रही है। यहां के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

श्यामबाबा के दर्शन के लिए पट बंद करने की समय सीमा तय


इस बीच मृतकों में एक महिला की पहचान शांतिदेवी के रूप में हुई है। दो दूसरी मृत महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। घायलों में पचास वर्षीय शिवचरण, चालीस वर्षीय मनोहर, हरियाणा के करनाल की पचपन वर्षीय इंदिरा देवी, अलवर की चालीस वर्षीय अनोजी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दर्शनार्थियों का आरोप है कि यह हादसा सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से हुआ। जिगजेग को खोलकर मंदिर के अहाते में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को घुसने दिया गया। इससे धक्कामुक्की के बाद भगदड़ मच गई। गौरतलब है कि एकादशी के पावन दिन करीब पांच लाख श्यामभक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी फाल्गुनी मेले के दौरान चौबीस घंटे दर्शन की सुविधा प्रदान करती है। शेष दिन श्यामबाबा के दर्शन के लिए पट बंद करने की समय सीमा तय होती है।

पीएम मोदी और सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख

सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें: राजस्थान CM अशोक गहलोत pic.twitter.com/xTWZoWNXeU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022


हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि खाटूश्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
गौरतलब है कि खाटूश्याम जी के मासिक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर की लाइन लग जाती है। हर महीने दो बार ग्यारस तिथि पर खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसा अनुमान है कि हर ग्यारस पर राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से पांच लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं। ग्यारस पर खाटूश्याम जी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।

राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों: PM मोदी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/3UR5QUFdoS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022

ये भी पढ़े-Rajasthan: खाटूश्याम जी के मंदिर में मची भगदड़ से 3 श्रद्धालुओं की मौत

Tags: ashok gehlotBig NewsBJPCongressNews1IndiaPM Modirajasthan newsrajasthan police

Web Desk

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

Next Post

कोर्ट से फैसले की कापी लेकर गायब होने वाले योगी सरकार के मंत्री ने अब दी ये सफाई

CWG 2022: दसवें दिन हुई मेडलों की बारिश,5 गोल्ड सहित 15 पदक हुए भारत के नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In