शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Gyanvapi: आखिरी तारीख 25.. होंगे 56 टुकड़े.. BJP नेता को मिली धमकी

by Anu Kadyan
सितम्बर 20, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, राजस्थान
Share on FacebookShare on Twitter

अलवर। राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कन्हैयालाल हत्याकांड को फिर से दौरान की धमकी दी गई। यह धमकी bjp की वर्कर और IIT दिल्ली से M.Tech. चारूल अग्रवाल को घर पर एक लेटर डालकर दी गई है। लेटर में उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की बात कही गई है।

दरअसल चारूल अग्रवाल अलवर के शालीमार आवास योजना एक्सटेंशन में टावर नंबर 3 में अपने परिवार के साथ रहती हैं। सोमवार सुबह जब उसका पति बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट के बाहर निकला तो उसे लिफ्ट के पास खिड़की में फंसा एक लेटर मिला। जिसमें जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा गया था कि 25 सितंबर आखिरी तारीख है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

लेटर पढ़कर उड़े होश

चारुल के पति जितेंद्र अग्रवाल ने खिड़की में फंसे लिफाफे को उठाया। इसमें एक लेटर था। जिसे खोलकर पढ़ा तो होश उड़ गए। उस लेटर में चारुल के नाम से धमकी दी गई थी।

उन्होंने लिखा था कि ज्ञानवापी हमारा है और हमारा ही रहेगा। साथ ही उन्होंने लिखा तो हमारे मजहब को लेकर पोस्ट लिखोगी तो वही हाल होगा जो उदयपुर में कन्हैयालाल का हुआ था। आगे लिखा कि ध्यान रख गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सर तन से जुदा।

वहीं bjp नेता चारुल ने बताया कि मैं शालीमार में रहती हूं। सोमवार की सुबह मेरा पति बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। लिफ्ट बिजी होने के कारण वह खिड़की के पास खड़े होकर बात करने लगे। इस दौरान उन्होंने एक लिफाफा देखा। जिसे खोला तो धमकी भरा पत्र मिला। यह पत्र मेरे नाम पर था इसमें मेरा नाम लेकर लिखा था कि तुम्हारे 56 टुकड़े कर देंगे।

उदयपुर में कन्हैयालाल जैसी हालत करेंगे। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। चारुल ने बताया कि उसने ज्ञानवापी को लेकर सामान्य पोस्ट डाला था जो हर कोई डाल देता है। मेरे दो बच्चे है। मैं अपने पति और बच्चों के साथ यूपी के मुरादाबाद से अलवर सिफ्ट हो गई थी। हम लोग करीब 6 सालों से यहीं रह रहे है।

25 सितंबर आखिरी तारीख

जानकारी के मुताबिक चारुल अग्रवाल ने 13 सितंबर को फेसबुक पर ज्ञानवापी को लेकर एक पोस्ट डाली थी। इसके बाद 19 सितंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने लेटर में 25 सितंबर को आखिरी तारीख बताया गया।

ये लेटर पढ़ने के बाद चारुल ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाने से एसएचओ अजीत सिंह शालीमार मौके पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे। वहीं चारुल ने कहा कि में असुरक्षित महसूस कर रही हूं। मुझे पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए।

चारुल अग्रवाल के पति मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में जॉब करते थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक फैक्ट्री का स्टार्टअप शुरू किया है। वहीं चारुल 3 साल से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। साथ ही वे बीजेपी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की प्रदेश सह संयोजक हैं।

धारा 506 के तहत मामला दर्ज


फिलहाल चारुल ने एसपी तेजस्विनी गौतम को मामले की सूचना देकर सुरक्षा की मांग की। इसपर एसपी ने कहा कि सुबह-शाम पुलिस मॉनिटरिंग करती रहेगी। पुलिस अपने स्तर सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि चारुल ने धमकी मिलने के बाद पोस्ट डिलीट कर दी है।

इसी बीच सदर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 15 दिन के फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं स्कूल, सोसायटी संचालक सहित अन्य जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि सावधानी रहे। साथ ही परिवार की सुरक्षा की जाएगी।

Tags: ashok gehlotFacebook postGyanvapikanhaiyalalNews1Indiarajasthanrajasthan police
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

लव-जिहाद: पीड़िता ने कहा- इरशाद बंदूक कि नोक पर पढ़वाता था कलमा, जबरन खिलाया गोमांश, बेहद खौफनाक है पीड़िता की कहानी

Iran Protest: हिजाब की आग, ईरान खाक..Amini की मौत के बाद महिलाओं ने काटे बाल, आग में झोंके Hijab

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist