सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

by Juhi Tomer
अगस्त 8, 2023
in TOP NEWS, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. 8 अगस्त को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा होता रहा. भारी हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को 9 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

आज से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की. पूरे दिन सरकार और विपक्षी सासंदों के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर बहसबाजी चलती रही. अंत में भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को 9 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

RELATED NEWS

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

अगस्त 3, 2026
Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

अगस्त 3, 2026

3 दिन में कुल 18 घंटे अविस्वास प्रस्ताव पर चर्चा

केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इसको लेकर आज से लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई. ये बहस 10 अगस्त तक चलेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे. इस चर्चा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी भाग लेंगे. तीन दिनों तक कुल 18 घंटे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. अंत में पीएम मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देंगे.

राहुल गांधी की जगह गौरव गोगोई ने की शुरुआत

बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता राहुल गांधी करने वाले थे, लेकिन पार्टी ने क्रम में बदलाव किया और चर्चा की शुरुआत गौरव गोगोई ने की. इसको लेकर बीजेपी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. अविश्वास प्रस्ताव चर्चा शुरु करने के दौरान गौरव गोगोई ने कहा कि, ‘ सदन में ये अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर के लिए लाया गया है. मणिपुर का युवा, किसान, बेटी इंसाफ की मांग कर रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के प्रभावित होने पर पूरा भारत प्रभावित होगा. हमारी ऐसी अपेक्षा थी कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश मणिपुर के साथ खड़ा रहेगा, लेकिन अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है कि ऐसा नहीं हुआ. पीएम ने मौनव्रत रख लिया, ना लोकसभा और ना राज्यसभा में कुछ बोले. ऐसी नौबत आयी कि पीएम मोदी का मौन व्रत तोड़ने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा.

अविस्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे ये 15 बीजेपी सासंद

गौरतलब है कि तीन दिन तक चलने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 15 सांसद बोलेंगे. इसमें अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, लॉकेट चटर्जी, बंदी संजय कुमार, राम कृपाल यादव, राजदीप रॉय, विजय बघेल, रमेश बिधूड़ी, सुनीता दुग्गल, हिना गावित, निशिकांत दुबे और राज्यवर्धन राठौर का नाम है. अंत में प्रधानमंत्री इस पर बोलेंगे.

Tags: BJPCongressGaurav GogoiI.N.D.I.ALok Sabhamanipurmonsoon sessionNEWS 1 INDIAno confidence motionno confidence motion in IndiaNo Confidence Motion in Parliamentno confidence motion lok sabhano-trust motionom birlaoppositionparliament sessionPrime Minister Narendra ModiRahul Gandhi Lok Sabhaअविश्वास प्रस्तावकांग्रेसपीएम मोदीबीजेपीराज्य सभा"राहुल गांधीलोकसभा
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament LIVE: सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र दोबारा शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमाने के पूरे आसार हैं। केंद्र...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

Next Post

सदन में अविश्वास प्रस्ताव का आज दूसरा दिन, गृह मंत्री शाह देंगे सवालों के जवाब

Delhi: केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं का जताया आभार, कहा - दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की ओर से...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist