गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lok Sabha Elections 2024: प्रदेश में नए कप्तान के साथ नई टीम का गठन, होंगे बड़े फेरबदल

by Web Desk
अगस्त 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर

लखनऊ: 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। सभी पर्टियां अपने-अपने कामों के कसीदें पढ़ रही है। तो वहीं जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

यूपी में बीजेपी सर्वाधिक आबादी वाले पिछड़ा वर्ग पर भरपूर प्रेम बरसा रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी जाट बिरादरी के भूपेंद्र चौधरी को सौंप दी है। प्रदेश में नए कप्तान के साथ नई टीम का गठन होगा। इसमें कई बदलाव किए जा सकते है। जानकारी के मुताबिक अब पार्टी इस फेरबदल में प्रदेश से लेकर क्षेत्र और जिलों के पदाधिकारी बनाने में दलित व ब्राह्मणों को प्राथमिकता दे सकती है।कई नए चेहरे होंगे को कुछ को महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

भाजपा ने लोकसभा चुनाव जातिवाद के पत्ते खेलते हुए पिछड़ा वर्ग से आने वाले जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश संगठन की कमान सौंप दी है। बता दें यह रणनीति पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मजबूत करने की है। जिसके चलते भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 75 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्‍य है।

जातीय संतुलन में असमानता

कोशिश कि जा रही है कि प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान न पहुंचा पाए। परंतु पार्टी के इस दांव से जातीय संतुलन में कुछ असमानता उभरने लगी है। क्योंकि सरकार और संगठन में अब पिछड़ा वर्ग काफी आगे खड़े नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि यूपी सरकार में कुल 53 सदस्य हैं। जिसमें 20 मंत्री ओबीसी से हैं। तो वहीं दलितों की संख्या आठ तो ब्राह्मणों की मात्र सात है। शेष बचे 18 में बाकी सवर्णों को साधने का प्रयास किया गया है।

अगर संगठन की बात करें तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के रूप में प्रदेश संगठन के दोनों शीर्ष पद पिछड़ा वर्ग के खाते में चले गए हैं।

एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत

फिलहाल प्रदेश में 18 उपाध्यक्ष हैं। लेकिन योगी सरकार में चुके शर्मा और दयाशंकर सिंह को एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत से संगठन का पद छोड़ना होगा। वहीं प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर भी सरकार में सहकारिता मंत्री हैं।

वर

वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश, क्षेत्र और जिलों में नए पदाधिकारियों की जो नियुक्ति होगी की जा सकती है। इसमें दलित और ब्राह्मण सहित अन्य सवर्ण नेताओं को पद  दिए जाएंगे। विशेष नजर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के पदों पर रहेगी।

लखनऊ पहुंचेगे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष

वर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों में से कोई पदोन्नत हो सकता है। इसी तरह अभी 11 प्रदेश मंत्री हैं। इनमें कुछ नए चेहरों में शामिल होना संभावित है। बता दें पार्टी के सात मोर्चे हैं जिसमें से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गोंड में मंत्री हैं इसलिए इन दोनों का भी पद छोड़ना तय है।

जानकारी के मुताबिक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को लखनऊ पहुंचेगे। प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर यहां पहुंचेंगे। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़े-Rampur: फिर बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, यतीम खाना प्रकरण में लगातार धमकी के आरोप

Tags: AkhileshBJPcmyogiLok Sabha ElectionsNews1IndiaSPAUttar Pradesh

Web Desk

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही: नवजात का शव बना जंगली जानवर का निवाला

पत्नी ने पति को दी बेवफाई की ऐसी खौफनाक सजा जो आपके होश उड़ा देगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In