रविवार, सितम्बर 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mathura: चूहे पर लग रहा झूठा आरोप, SP ने उठाया सच पर्दा, कहा- चूहों ने नहीं खाया 581 किलो गांजा

by Anu Kadyan
नवम्बर 24, 2022
in अद्भुत कहानियां, उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राई का पहाड़ का बनाना कहावत को आपने सुनी ही होगी। लेकिन इस कहावत को मथुरा पुलिस ने अब सच कर दिखाया है। पुलिस ने ऐसा कारनामा रचा है जिसे सुनकर कोर्ट भी हैरान रह गए कि ये हुआ तो हुआ कैसे।

581 किलो गांजा डकार गए ‘नशेड़ी चूहे’

दरअसल मथुरा पुलिस ने जब कोर्ट को बताया कि थाना शेरगढ़ और हाईवे में पकड़ी गई 581 किलो गांजे की खेप को थाने के मालखाने में चूहे खा गए। ये सुनकर न्यायाधीश हक्का-बक्का रह गया। बता दें कि इसकी रिपोर्ट ADJ सप्तम के न्यायालय में पेश की गई है। इस रिपोर्ट को देखकर न्यायाधीश भी की आंखे खुली की खुली रह गई। वहीं ADJ सप्तम के न्यायालय ने दोनों थाना प्रभारियों को इस मामले के सबूत कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा SSP को भी चूहों से बचाव करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

26 नवंबर तक मांगा साक्ष्य

बता दें कि मथुरा के थाना शेरगढ़ में पकड़ी गई 386 किलो गांजे की खेप और सन 2018 में थाना हाइवे में पकड़ी गई 195 किलो गांजे की खेप माल खाने में रखी थी। अब दोनों थाना प्रभारियों को एडीजे सप्तम के न्यायालय मुकदमे के ट्रायल के दौरान गांजे की सील बंद मुहर लगे पैकेट न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे। जबकि थाना प्रभारियों ने अदालत में एक रिपोर्ट पेश की। जिसके अनुसार थाने के मालखाने में रखे गांजे को चूहे खा गए है और बचे हुए गांजे को नष्ट कर दिया है। इस अजीबोगरीब रिपोर्ट को देखते हुए कोर्ट ने 26 नवंबर तक इस मामले के साक्ष्य कोर्ट में पेश करने के आदेश दे दिए हैं।

अब थाना प्रभारियों के बदले सुर 

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसके साथ ही अब थाना प्रभारियों के सुर भी बदल गए हैं। इस बीच हाईवे के इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 को हुई भारी बारिश के बाद थाने में पानी भर गया था। जिसके चलते गांजा खराब हो गया। जो अभी तक हमारे पास थाने में रखा है। वहीं इंस्पेक्टर शेरगढ़ सोनू कुमार ने भी एक बयान देते हुए कहा है कि हमारे पास पूरा गांजा थाने में मौजूद है। जिसे हमने कोर्ट के सामने पेश भी कर दिया है। परंतु बारिश से मालखाने में उसपर पानी गिर गया था। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों इस्पेक्टर अपनी-अपनी सफाई में लगभग एक सी दलील दे रहे हैं।

वहीं इस मामले में पुलिस की फजीहत हो रही है। जिसके चलते पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वह मामला कोर्ट में होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं SP सीटी ने कहा है कि कल से गलत खबर चल रही है। गांजा बारिश से घराब हो गया है।

Tags: courtevidenceganjamathuraNews1Indiapolice stationratsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Ghazipur: दलित की ज़मीन पर प्रधान ने जबरदस्ती सरकारी फंड से बनवा दिया पंचायत भवन, परिवार अब सरकारी दफ्तरों के काट रहा है चक्कर

Bollywood: फिल्मी सितारें सफलता के लिए तंत्र-मंत्र करते हैं, शैतान की पूजा करती हैं प्रियंका चोपड़ा? जानें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In