रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP: अमारोहा से सपा विधायक महबूब अली के दो बेटों व पुत्रवधु समेत 5 पर FIR, अपहरण व जान से मारने की धमकी का लगा आरोप

by Juhi Tomer
दिसम्बर 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

SP MLA Mahboob Ali पांच बार से सपा विधायक महबूब अली के दो बेटे व पुत्रवधु समेत पांच लोगों पर अपहरण,धोखाधड़ी, लूटपाट व जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फर्जी दस्तावेज के माध्यम से तीन स्थानों पर वोट बनवाने का भी आरोप है। उनके बड़े बेटे परवेज अली पूर्व एमएलसी भी रह चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल ये मामला अमरोहा सीट से विधायक व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महबूब अली के परिवार से जुड़ा है। अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी शाहनवाज ने 6 नवंबर को डीएम बीके त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर अलग-अलग तीन क्षेत्रों की मतदाता सूची में फर्जी वोट बनवा कर राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया था।

RELATED NEWS

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

अगस्त 6, 2026
Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

अगस्त 6, 2026

उन पर रजबपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शकरपुर समसपुर, नगर पालिका परिषद अमरोहा के वार्ड संख्या 9 दानिशमंदन और वार्ड संख्या 2 रामपुर घना की मतदाता सूची में फर्जी वोट होने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने दो मतदाता सूची से उनके वोट काट दिए थे। इस मामले में विधायक के बेटे व पूर्व एमएलसी परवेज अली ने डीएम नयायालय में आपत्ति दर्ज कराई थी। वहीं जिसकी सुनवाई के बाद डीएम ने आपत्ति को खारिज कर दिया था। लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

वहीं शिकायतकर्ता शाहनवाज ने आरोप लगाया कि 3 दिसंबर की शाम वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी पूर्व एमएलसी परवेज अली, उनके भाई शाहनवाज अली, इकरार नगर निवासी समर्थक फरमान अली और मोहल्ला लकड़ा निवासी लईक मलिक घर में घुस आए। फिर चोरों ने हथियारों से धमकारते हुए अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे मोहल्ला दानिशमंदन स्थित अपनी कोटी में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपियों ने कई कागजों और फोटों पर उसके हस्ताक्षर कराए और मोबाइल से उनके फोटे भी खींचे।

आरोप लगाया कि पूर्व एमएलसी परवेज अली, उसके भाई शाहनवाज अली ने तमंचे के बल पर जेब में रखे काजगात और दो हजार रुपये लूट लिए। साथ ही शिकायत का खंडन तैयार कराने की बात कही है। पीड़ित ने अपने और परिवार के सदस्यों की जान को खतरा बताया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित शाहनवाज ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से शिकयत दर्ज की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में विधायक के बेटे परवेज अली, शाहनवाज, परवेज अली की पत्नी नीलोफर, समर्थक फरमान अली और लाइक मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी, करने घर में घुस गए और फिर अपहरण, लूटपाट, धमकी देने आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इन धाराओं में हुआ केस दर्ज

सीओ सिटी ने बताया कि पीड़िक शाहनवाज की शिकायत पर अमरोहा सीट से विधायक महबूब अली के दो बेटों, पुत्रवधू और दो समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 420, 467. 468, 471, 452, 364, 342, 392, 506 और 34 के तहत FIR दर्ज की गई है।

Tags: Crime In UPCrime NewsFIR against SP MLAFIR on SP MLA Mehboob AliSP MLA Mahboob AliUPUP Crime NewsUP News
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Tarun Tejpal Case : करीब 13 साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को बड़ा कानूनी...

Burqa Kanwar Case:  संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

Burqa Kanwar Case: संभल में बुर्का पहन कांवड़ लाने वाली पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SDM कोर्ट से जारी हुआ नोटिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 4, 2026

Burqa Kanwar Case : उत्तर प्रदेश के संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने के बाद चर्चा में आईं तमन्ना...

Jamnagar Murder Case

Mystery Murder Case: दृश्यम’ जैसी असली कहानी, खुला ऑस्ट्रेलिया में नौकरी का झूठ, फैक्ट्री के 12 फुट नीचे मिला कंकाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Mystery Husband Murder Case : गुजरात के जामनगर से सामने आया एक सनसनीखेज मामला लोगों को फिल्म दृश्यम की याद...

Gonda 7 Year Old Boy Attacks Father

Gonda Crime: खौफनाक वारदात, जम्मू जाने से रोका तो 7 साल के बच्चे ने पिता पर गड़ासे से वार कर किया अधमरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है।...

Next Post

Lucknow: सीएम योगी से मिलकर मिलिंडा गेट्स ने कहा इनसे मिलती है प्रेरणा, दुनिया को योगी मॉडल से सीखने की है जरूरत

IND vs BAN 2nd ODI: कप्तान रोहित चोटिल होकर हुए बाहर, अंगूठे से निकला खून

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist