बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki News: मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा तो घबरा गया माफिया, वकील से ऑनलाइन मुलाकात की मांग

एंबुलेंस के फर्जी तरीके से पंजीकरण कराने से साथ गैंगस्टर के मामले में आरोपी बनाए गए माफिया मुख्तार अंसारी पर शिकंजा और कस गया है।

by Juhi Tomer
मई 2, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बाराबंकी पुलिस ने फर्जी एंबुलेंस और गैंगस्टर के मामले में आरोपी बनाए गए माफिया मुख्तार अंसारी पर शिकंजा और कस दिया है। तीन मई को एमपी एमएलए कोर्ट में गैंगस्टर के मामले में डॉन मुख्तार अंसारी की होनी पेशी है। लेकिन उससे पहले ही माफिया मुख्तार अपने वकील से ऑनलाइन मुलाकात करने के लिये तड़प रहा है। वह वकील से ऑनलाइन मुलाकात करके अपने बचाव को लेकर चर्चा करना चाहता है।

प्रार्थना पत्र देकर मुख्तार ने कहा- तमाम प्रतिबंध लगे हुए हैं

जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी ने कोर्ट को पत्र लिखकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वकील से 30 मिनट की मुलाकात की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह अपने बचाव के लिए वकील से चर्चा करना चाहता है। अपने वकील के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर मुख्तार ने कहा है कि कि उसके ऊपर तमाम प्रतिबंध लगे हुए हैं। वकील और बाकी मिलने जुलने वालों पर रोक लगा दी गई है। इससे वह अपना बचाव नहीं कर पा रहा। ऐसे में अदालत उसे वकील से 30 मिनट की मुलाकात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने की इजाजत दे।

RELATED NEWS

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

जून 23, 2026
तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित कार पलटने से दो दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर मेरठ रेफर

Barabanki Road Accident: बेटे के शव पर चादर डालने पहुंचे पिता की निकली चीख, सीएचसी स्टाफ भी हुआ भावुक

मई 30, 2026

आपको बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी पेशी पर जाने के लिये जिस एंबुलेंस का इस्तेमाल करता था वह बाराबंकी के एआरटीओ ऑफिस में रजिस्टर्ड थी। इसका खुलासा होने के बाद मुख्तार अंसारी समेत 13 लोगों के खिलाफ बीते दो अप्रैल 2021 को शहर कोतवाली में एआरटीओ पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

एमपी एमएलए कोर्ट में चार्जशीट हुई दाखिल

इसके अलावा पुलिस की रिपोर्ट पर बाराबंकी डीएम ने 24 मार्च 2022 को गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया। जिसके बाद 25 मार्च 2022 को तत्कालीन शहर कोतवाल सुरेश पांडेय ने मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। इसकी जांच देवा कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने पूरी की और बीते जनवरी महीने में इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर जेल में बंद रहते हुए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया है। यह केस ट्रायल पर है और आरोपों पर बहस होनी है। जिसकी बीती 25 अप्रैल को पेशी हो चुकी है और अगली सुनवाई 3 मई को है। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अब तक मुख्तार की पांच पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो चुकी हैं। वहीं अब घबराया मुख्तार वकील से ऑनलाइन मुलाकात करके अपने बचाव को लेकर चर्चा करना चाहता है।

Tags: barabanki newsbarabanki news in hindibarabanki news in hinduiBarabanki news todaydemanded an online meeting with the lawyerLatest Newslatest news in hindiMukhtar got scared when the screws were tightenedtodays news in hindi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

by SYED BUSHRA
जून 23, 2026

Lucknow Fire Victims Story : लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।...

तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित कार पलटने से दो दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर मेरठ रेफर

Barabanki Road Accident: बेटे के शव पर चादर डालने पहुंचे पिता की निकली चीख, सीएचसी स्टाफ भी हुआ भावुक

by SYED BUSHRA
मई 30, 2026

Barabanki Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क...

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

by Kanan Verma
दिसम्बर 2, 2025

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का निर्णय लिया है। यह...

Shriramswaroop University, Barabanki news, UP education dispute

Shriramswaroop University Dispute: श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर गंभीर आरोप, नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2025

Shriramswaroop University Dispute:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी इन दिनों विवादों में है। एबीवीपी छात्रों पर...

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

यूपी में सामने आई ‘अजब-प्रेम की गजब कहानी’, यहां दो दोस्त ‘लल्लू-कल्लू’ ने अपनी पत्नियों की अदला-बदली

by Vinod
अगस्त 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज के समय में कोई भी रिश्ता कब तार-तार हो जाए कुछ नहीं कह सकते। कभी पत्नी...

Next Post

NCP: शरद पवार ने पार्टी छोड़ने का किया एलान, फैसला सुनते ही कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स पर जब्तीकरण की कार्रवाई जारी, दफ्तर जब्त... होटल और पेट्रोल पंप भी होगा सील

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist