Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

गुलामी के एक और चिन्ह को मोदी सरकार ने हटाया, गुलाम मानसिकता के प्रतीक से मिला छुटकारा

by Juhi Tomer
September 2, 2022
in दिल्ली, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आईएसी विक्रांत को नौसेना के बेड़े में शामिल करने के साथ आज नौसेना के नए ध्वज का अनावरण करके औपनिवेशिक काल की गुलाम मानसिकता के प्रतीक से छुटकारा भी दिलाया। नौसेना का नया निशान (ध्वज) औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ते हुए समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरूप है। ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के अधिकतर देशों ने अब अपने नौसेना के निशान को बदल दिया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं। इन सभी देशों के ध्वज पर पहले ब्रिटिश झंडा लगा रहता था।

क्या किया गया बदलावः

भारतीय नौसेना के नए ध्वज में सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की शाही मुहर का प्रतिनिधित्व करने वाले अष्टकोण में संलग्न एक गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि पर भारतीय नौसेना शिखा का परिचय देता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले ही एक बयान जारी करके कहा था नया निशान ‘औपनिवेशिक अतीत से दूर..समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरूप’ होगा। देश की आजादी से अब तक नौसेना के निशान को चार बार बदला जा चुका है। अब फिर इसी निशान या ध्वज को प्रधानमंत्री मोदी ने बदलकर औपनिवेशिक काल की गुलामी की मानसिकता के प्रतीक से छुटकारा दिलाया है।

RELATED NEWS

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, “भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे”

May 21, 2026
PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

May 21, 2026

दरअसल, किसी भी देश की नौसेना का एक ध्वज होता है जो युद्धपोतों, ग्राउंड स्टेशनों और हवाई अड्डों सहित सभी नौसैनिक प्रतिष्ठानों के ऊपर फहराया जाता है। भारतीय नौसेना का भी अपना निशान या ध्वज है जिसमें अब तक सफेद रंग के आधार पर लाल रंग का क्रॉस बना हुआ था जो सेंट जॉर्ज का प्रतीक है। ध्वज के ऊपरी कोने में तिरंगा और साथ ही क्रॉस के बीच में अशोक चिह्न बना हुआ है। भारतीय नौसेना के इतिहास को देखा जाए तो 2 अक्टूबर 1934 को नेवल सर्विस को रॉयल इंडियन नेवी का नाम दिया गया। देश का विभाजन होने के बाद जब भारत और पाकिस्तान की अलग-अलग सेनाएं बनीं तो नौसेना रॉयल इंडियन नेवी और रॉयल पाकिस्तान नेवी के रूप में बंट गई। इसके बाद 26 जनवरी, 1950 को इंडियन नेवी में से रॉयल शब्द को हटा लिया गया और उसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

आजादी के पहले तक नौसेना के ध्वज में ऊपरी कोने में लगा ब्रिटिश झंडा हटाकर उसकी जगह तिरंगे को जगह दी गई। औपनिवेशिक काल के बाद अन्य पूर्व-औपनिवेशिक नौसेनाओं ने अपने नए झंडे में रेड सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया, लेकिन भारतीय नौसेना ने इसे 2001 तक बरकरार रखा। इसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय 2001 में फिर एक बार ध्वज में बदलाव किया गया। इस बार सफेद झंडे के बीच में जॉर्ज क्रॉस को हटाकर नौसेना के लोगो को जगह दी गई और ऊपरी बाएं कोने पर तिरंगे को बरकरार रखा गया। इसके बाद 2004 में तीसरी बार ध्वज या निशान में फिर से बदलाव करके रेड जॉर्ज क्रॉस को शामिल कर लिया गया। नए बदलाव में लाल जॉर्ज क्रॉस के बीच में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को शामिल किया गया। इसके बाद चौथी बार 2014 में एक और बदलाव कर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया।

Tags: INS vikrantnarendra modinavy flag symbol changes
Share198Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

PM Modi की विदेश यात्रा पर बोले पीयूष गोयल, “भारत के लिए बहुत अहम हैं ये विदेशी दौरे”

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Piyush Goyal ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया पांच देशों की यात्रा को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का बड़ा...

PM Modi Cabinet Meeting

Cabinet Meeting: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट, संभावित कैबिनेट विस्तार,आज मंत्री परिषद की अहम बैठक

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Cabinet Meeting:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने पूरे मंत्री परिषद के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक...

: Lord Ram statue unveiling Goa PM

Ram Statue in Goa :भगवान राम की भव्य प्रतिमा का अनावरण, प्रधानमंत्री मोदी ने 77 फीट ऊंची प्रतिमा राष्ट्र को की समर्पित

by SYED BUSHRA
November 29, 2025

Unveiling of Lord Ram Statue in Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पर्तागली जीवोत्तम मठ में...

पाकिस्तान पर काल बनकर टूटने को तैयार है INS विक्रांत, जानें क्यों कहते हैं इसको ‘समंदर का राजा’…

पाकिस्तान पर काल बनकर टूटने को तैयार है INS विक्रांत, जानें क्यों कहते हैं इसको ‘समंदर का राजा’…

by Gulshan
May 9, 2025

INS Vikrant : आईएनएस विक्रांत सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता शहर है, जो अपने भीतर पूरा एक युद्धक्षेत्र...

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

by Vinod
April 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में...

Next Post

Delhi: आबकारी घोटाले की जांच में जुटे CBI ऑफिसर की मौत, सुसाइड नोट के साथ घर में लटका मिला शव

अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना पर जानलेवा हमले की कोशिश, ऐसे बच गई क्रिस्टीना की जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist