शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

नेपाल में उड़ान के बाद विमान लापता, 22 यात्रियों में 4 भारतीय भी शामिल

by abhishek tyagi
मई 29, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

नेपाल की तारा एअर का 9NAET डबल इंजन एयरक्राफ्ट उड़ान भरने के बाद से लापता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक अल्फा इको टैंगो कॉल साइन वाले इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। जिसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन वह 11 बजे के बाद भी संपर्क में नहीं आया। पोखरा एयरपोर्ट चीफ बिक्रम राज गौतम ने पुष्टि की कि एयरक्राफ्ट टावर के संपर्क से बाहर है।
तारा एअर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार विमान में कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे। यात्रियों में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जापानी यात्री भी थे। ATC से संपर्क टूटने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई।
विमान का पता लगाने हेलीकॉप्टर भेजने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर जोमसोम में होने के बावजूद उड़ान नहीं भर सका। इससे पहले सुबह समिट एअर के दो विमान जोमसोम पहुंचे थे। इसी तरह मस्टैंग के मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि धौलागिरी के आसपास के पांच जिलों के सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधिकारी रमेश थापा ने कहा कि ट्विन ओटर प्लेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसकी तलाश जारी है। पिछले कुछ दिनों से यहां बारिश हो रही है लेकिन सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से चल रही हैं। घाटी में उतरने से पहले प्लेन पहाड़ों के बीच उड़ान भरते हैं। यह इलाका उन विदेशी पर्वतारोहियों के बीच मशहूर है जो पर्वतीय पगडंडियों पर ट्रेकिंग करते हैं। इसी रास्ते पर भारतीय और नेपाली तीर्थयात्री मुक्तिनाथ मंदिर की यात्रा भी करते हैं।

Tags: missing aeroplanenepal airlineNews1India
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

UP Women Safety: महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार का बड़ा कदम, लागू किए नए नियम

टैक्सी के ऊपर कार्तिक आर्यन ने दिखाया तांडव, Video Viral

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In