Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Pratapgarh: जवाहर नवोदय विद्यालय में आक्रोशित हुए छात्र, प्रिंसिपल व टीचर को बाहर निकाला, गेट पर जड़ा ताला

by Anu Kadyan
November 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़ के नवोदय विद्यालय में आज फिर सुबह नौ बजे छात्रों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल के ट्रांसफर की मांग की। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम लालगंज सीओ सदर पुलिस बल के साथ कालेज पहुचें और छात्रों को समझाने में जुट गए। लेकिन छात्र प्रिंसिपल के ट्रांसफर की जिद पर अड़े रहे। वहीं अमेठी नवोदय स्कूल के प्राचार्य भी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुचें। इस दौरान एक बार फिर कॉलेज प्रशासन व छात्रों के बीच समझौता पत्र तैयार किया गया। जिसके बाद छात्र एक बार फिर हॉस्टल वापस गए।

जिद पर अड़े रहे छात्र

बता दें कि नवोदय विद्यालय में छात्रों ने कल एसडीएम लालगंज की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किया और हॉस्टल चले गए। बावजूद इसके सुबह नौ बजे वह फिर प्रिंसिपल कार्यलय के सामने धरने पर बैठ गए और प्रिंसिपल के ट्रांसफर की मांग करने लगे। इस बात की जानकारी होते ही एसडीएम लालगंज सौम्य मिश्र व सीओ सदर पवन त्रिवेदी मय फोर्स के स्कूल पहुंचकर एक बार फिर से छात्रों को समझने के प्रयास में जुट गए। लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। वह नवोदय विद्यालय संगठन के कमिश्नर या डिप्टी कमिश्नर को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। जिसके बाद एसडीएम ने नवोदय के उच्चाधिकारियों से बात की तो आननफानन में अमेठी व जौनपुर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल को मामले की जांच के लिए भेज दिया।

RELATED NEWS

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

June 9, 2026
Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

June 9, 2026

छात्रों ने क्यों किया आंदोलन

वहीं विद्यालय पहुंच कर दोनों प्रिंसीपलों ने छात्रों से बातचीत कर लिखित अस्वासन दिया कि जांच के बाद यदि प्रिंसिपल दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। वहीं छात्र जांच के लिए पहुंचे दोनों प्रिंसिपल को अपनी चोटें दिखा कर शिकायत करते नजर आए। साथ ही प्रिंसिपल के ट्रांसफर की जिद पर अड़े रहे। हालांकि लिखित समझौते के बाद छात्रों का समूह हॉस्टल को रवाना हो गया। बड़ा सवाल ये है कि जब कल एसडीएम की मौजूदगी में लिखित समझौता हो गया था और छात्र आंदोलन खत्म कर हॉस्टल को रवाना हो गए तो रात में वो कौन था जिसने पुनः छात्रों को आंदोलन करने को प्रेरित किया। प्रिंसिपल कोई स्थानीय व्यक्ति नहीं कि किसी छात्र से उसकी निजी रंजिस हो सके और छात्रों को प्रताड़ित करें।

उठे कई सवाल

सवाल ये भी है कि मौजूदा प्रिंसिपल से कहीं उनके स्टाफ की ही तो कोई खुन्नस तो नहीं। हो सकता है कि विद्यालय में सप्लाई किए जाने वाले सामानों की जिम्मेदारी उठाने वाले स्टाफ को प्रिंसिपल का हस्तक्षेप बर्दास्त न हो रहा हो और उसने ही इन छात्रों को भड़का कर आन्दोलन के लिए तैयार किया हो। क्योंकि इस आंदोलन को हवा देने के लिए वो नेता भी सक्रिय हो गए जो बिना नफा नाजायज के आगे नहीं बढ़ते है। फिलहाल इस सवाल का उत्तर तो विस्तृत जांच के बाद ही खुलकर सामने आएगा।

Tags: Jawahar Navodaya VidyalayaNews1Indiapratapgarhprincipal
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Anjana Om Kashyap Khan Sir Controversy

सोशल मीडिया की बहस बनी कानूनी मामला, अंजना ओम कश्यप और खान सर विवाद पहुंचा अदालत

by SYED BUSHRA
June 8, 2026

Anjana Om Kashyap Khan Sir Dispute: देश की चर्चित टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और लोकप्रिय शिक्षक खान सर से...

Vaishali 34 Year Old Crime Case

Delayed justice: तीन दशक पुराने मामले में आया अदालत का फैसला, 84 साल की उम्र में जेल पहुंचे दोषी बुजुर्ग

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Justice Delivered After 34 Years:बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी...

Next Post

Noida: किसान संगठन ने राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप को सौंपा ज्ञापन, कहा- ‘बिना शर्त के किसानों को रिहा करो’

अब मेनहोल की सफाई करेगा रोबोट, कानपुर में आई बांडीकुट नाम की मशीन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist