Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Agneepath Yojana के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारी, किया बवाल

by Web Desk
June 16, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Agneepath Yojana: केंद्र सरकार ने 14 जून को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत नौजवानों को 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम तनख्वाह और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है।

इसी के चलते केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना का बिहार, राजस्थान और यूपी में विरोध शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा अग्‍न‍िपथ योजना की घोषणा करने के अगले ही दिन, यानी बुधवार को जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गया।

RELATED NEWS

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

June 13, 2026
Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

June 12, 2026
अग्‍न‍िपथ योजना का बिहार, राजस्थान और यूपी में विरोध शुरू हो गया है

भारतीय सेनाओं में अब चार साल की अवधि के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 14 जून को ‘अग्निपथ’ योजना लांच की है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार इस योजना को सेना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बता रही है, वहीं दूसरी ओर इस योजना का विरोध भी शुरू हो गया है। आपको बता दे की एक बार चुने जाने के बाद ‘अग्निवीरों’ को 6 महीने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर साढ़े तीन साल के लिए तैनात किया जाएगा। इस अवधि के दौरान उन्हें अतिरिक्त लाभ के साथ 30,000 रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा, जो चार साल की सेवा के अंत तक 40,000 रुपये हो जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने इस योजना के तहत भर्ती किए गए ‘अग्निवीरों’ के लिए कोर्स शुरू करेगा। वहीं बिहार, राजस्थान और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सो में इस योजना का छात्र भारी विरोध भी कर रहे हैं

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1536656578111107072

प्रदर्शनकारियों का कहना है की, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया था कि अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की नियुक्ति होगी, जिन्हें 4 साल के लिए सेना में नौकरी दी जाएगी। 4 साल बाद 75 फीसदी जवानों को 11 लाख रुपए देकर घर वापस कर दिया जाएगा। सिर्फ 25 फीसदी की सेवा में कुछ विस्तार होगा। इसी नए नियम को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया जा रहा है’.

बिहार में प्रदर्शनकारियों ने बक्सर में रेलवे ट्रैक जाम किया तो मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में आगजनी की और सड़क जाम कर दी। इसके अलावा आरा में भी जमकर बवाल मचाया। पुलिस और GRP ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वे योजना को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में भी बड़ी संख्या में युवाओं ने योजना का विरोध किया। राजस्थान के जयपुर में भी युवा सड़क पर उतर आए और योजना को बंद करने की मांग की।

लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस योजना की आलोचना की है। पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘अग्निपथ 3 घंटे की फिल्म है और नौकरी 4 साल की। जय बोलो कन्हैया लाल की।’ वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए।

https://twitter.com/RJDforIndia/status/1537007471528583170?s=20&t=qmZAFL0iCif444X0nylGNQ
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1537039906794418178

पूर्व आर्मी चीफ और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि कोई भी नई चीज आती है तो उसके बारे में तब तक पता नहीं चलता जब तक वो जमीन पर नहीं आती। मैं इस योजना को बनाने वाली टीम में शामिल नहीं हूं, मुझे इसके बारे में ज्यादा मालूम नहीं है। योजना अभी अनाउंस हुई है, देखते हैं समय पर क्या होता है और क्या नहीं।

पूर्व आर्मी चीफ और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह

मुजफ्फरपुर में बुधवार को सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गए और हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। सबसे पहले प्रदर्शनकारी ARO (आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस) पर पहुंचे। वहां पर विरोध जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने माड़ीपुर में आगजनी कर रोड जाम कर दिया। साथ ही सड़क के आसपास लगे बोर्ड और होर्डिंग में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया।

मुजफ्फरपुर में बुधवार को सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतरे

प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सदर और काजी मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि वे नहीं मानें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सेना का कोई अधिकारी उन लोगों की समस्या नहीं सुनेंगे वे सड़क से नहीं हटेंगे।

Tags: Agneepath Entrance Schemeagneepath recruitment schemeagneepath yojanabjp schemebreaking newsNewsNews UPdatesNews1Indiatrending news
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

Viral Couple Video Debate:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Next Post

यूपी में हुए विरोध में अब बजरंग दल की हुई एंट्री

Ghazipur से तीन तलाक का मामला आया सामने, पिता के सामने पीड़िता को पीटा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist