गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य पंजाब

Punjab: ‘Operation Lotus के बहाने रच रहे ड्रामा’, राज्यपाल ने कहा-विश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र का प्रावधान नहीं

by Anu Kadyan
सितम्बर 22, 2022
in पंजाब, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में राज्यपाल के एक फैसले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरु हो गई है। दरअसल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने का आदेश को वापस ले लिया है। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 20 सितंबर को अनुमति दे दी थी। लेकिन अचनाक दो दिनों के भीतर ही राज्यपाल ने ये आदेश वापस ले लिया। जिससे मान सरकार को बड़ा झटका लगा है। यह विशेष सत्र एक दिन के लिए बुलाया जा रहा था। राज्यपाल के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसे जनतंत्र को खत्म करना बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। तो अब बीजेपी ने राज्यपाल आदेश वापस लिये जाने का दबाव बनाया।

“विशिष्ट नियमों की अनुपस्थिति”

राज्यपाल द्वारा विधानसभा ना चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है… अब लोकतंत्र को करोड़ों लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि चलाएंगे या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ एक व्यक्ति… एक तरफ भीमराव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस…जनता सब देख रही है… https://t.co/XWWqs2FYzj

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 21, 2022

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के राज्यपाल की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि ऐसा करने के लिए “विशिष्ट नियमों की अनुपस्थिति” के कारण पंजाब सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र का आदेश वापस ले लिया है। वहीं विपक्ष की ओर से राज्यपाल को लिखे पत्र के बाद राज्यपाल ने इस संबंधी कानूनी राय ली। सुझावों में बताया गया है कि सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाने का अधिकार, पंजाब विधानसभा की नियमावली में नहीं है। इसलिए विधानसभा सत्र की मंजूरी को वापिस लिया जाता है।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

जुलाई 9, 2026
Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

जुलाई 8, 2026

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की प्रक्रिया

आपको बता दें कि विधानसभा की प्रक्रिया नियम एवं संचालन नियमावली के नियम 58(1) के अनुसार ही सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। विधानसभा के रूल्स ऑफ बिजनेस के चैप्टर दस में केवल अविश्वास प्रस्ताव लाने का जिक्र है। जो विपक्ष के विधायक लाते हैं। जब इसका नोटिस दिया जाता, तो स्पीकर सरकार से बहुमत साबित करने के लिए दिन और समय निश्चित करता है। वहीं जब तक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो जाता तब तक यह माना जाता है कि सरकार बहुमत में है।

ऑपरेशन लोटस को बहाना बनाकर ड्रामा रच रहे

इसी बीच विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह ने बताया कि सरकार के लिए विश्वास मत लाने के लिए विशेष सत्र बुलाना असंवैधानिक था, जिससे अब राज्यपाल खारिज कर दिया है। पंजाब विधानसभा के किसी भी विधायक ने सरकार के खिलाफ अविश्वास पत्र जारी नहीं किया है। ये खुद ही ऑपरेशन लोटस को बहाना बनाकर ड्रामा रच रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा में बीजेपी के मात्र दो सदस्य हैं। अगर उन्हें सरकार बनानी है तो इसके लिए 56 विधायकों को खरीदना पड़ेगा।

ये भी पढ़े-New Delhi: 24 सितंबर को देशभर में 100 जगह पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद लगाएगा ‘सद्भावना संसद’

Tags: AAPBanwarilal PurohitBhagwant MannNews1Indiaoperation lotuspunjabspecial session of the assembly
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Next Post

Congress: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जानिए इस मुलाकात के क्या है मायने

गोरखपुर: इस्लामिया कॉलेज में निर्माणाधीन छत गिरने से बड़ा हादसा, मटेरियल उपर ले जा रहे 3 मजदूर दबे, सीएम ने लिया संज्ञान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist