गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

रायबरेली के बाल वैज्ञानिक बने नैतिक, दृष्टिबाधितों के लिए बनाया अनोखा चश्मा

by Abhinav Shukla
सितम्बर 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, टेक्नोलॉजी, देश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

रायबरेली जैसे छोटे ज़िले के एक छात्र ने इतिहास रचा दिया है। छात्र को पूरे राज्य में बाल वैज्ञानिक के तौर पर चुना गया है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 19 प्रतिभागियों में यह छात्र इकलौता है। यहाँ के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में अब ग्यारहवीं का छात्र नैतिक इस प्रतियोगिता को नौवीं क्लास से प्रारंभ कर तीन स्तरीय प्रतियोगिता के बाद इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब हुआ है। नैतिक अब केंद्र सरकार के खर्चे पर जापान की यात्रा कर तकनीकि नवाचार की बारीकियों से रूबरू होगा।

नैतिक ने दृष्टि बाधित लोगों के लिए ऐसा चश्मा बनाया है, जो चार काम करता है। पहला यह कि एक मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी अवरोध को जान लेगा। दूसरा यदि इसी दायरे में आने वाला कोई भी व्यक्ति जो पहले उससे मिल चुका है, उसका नाम पता चल जाएगा। तीसरा कोई खतरा होने पर उसे जानकारी मिल सकेगी। चौथा और अंतिम फीचर इस चश्मे का पैनिक बटन से जुड़ा है। किसी भी ज़रूरत के समय पैनिक बटन के माध्यम से दृष्टि बाधित अपनों को जानकारी भेज सकेगा।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

नैतिक के मुताबिक यह मॉडल ऑडियो विजुअल पद्यति पर काम करता है। इसकी मेमोरी में फीड यह सभी जानकारी सेंसर के माध्यम से इस डिवाइस में पहुंचती है। जहां, इसे ऑडियो फॉर्म में बदल कर दृष्टि बाधित के कान में लगे इयर फोन के माध्यम से सुना देता है। नैतिक के मुताबिक यह आइडिया उसे अपने किसी दृष्टि बाधित बुज़ुर्ग रिश्तेदार को देखकर आया था। उनके साथ उनकी पत्नी होती थीं जो सभी बातें उन्हें बताती चलती थी। नैतिक को लगा अगर कभी उनकी पत्नी साथ न हुईं तो बुज़ुर्ग को जानकारी कौन देगा। बस यहीं से नैतिक ने अपने कंप्यूटर टीचर के सहयोग से इस मॉडल को तैयार किया है।

आपको बता दें कि रायबरेली के नैतिक श्रीवास्तव ने कक्षा नौ में इस प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। सभी स्तर पर स्थान बनाने के बाद उत्तर प्रदेश से इकलौते बाल वैज्ञानिक का खिताब हासिल करने वाले बन गए। राष्ट्रीय स्तर पर कुल 19 मॉडल पहुंचे थे। वहीं, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बताते हैं कि आने वाला समय इलेक्ट्रॉनिक्स का ही है। यही वजह है कि हम लोग कम्प्यूटर और रोबोटिक साइंस पर ज़्यादा फोकस्ड हैं। वहीं, अब यह मॉडल तैयार हो गया है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे व्यवसायिक स्तर पर उत्पादित करने के लिए कोई आगे आएगा।

The INSPIRE Awards- MANAK पुरस्कार देश भर के आठवीं से दसवीं तक के बच्चों के लिए प्रस्तावित है। दस से पन्द्रह आयु वर्ग के इन बच्चों को तीन स्तर पर प्रतिभाग कर के बाल वैज्ञानिक पुरस्कार दिया जाता है। इसके लिए बच्चों को समाज से जुड़ी किसी भी समस्या से निपटने के लिए तकनीकि का इस्तेमाल कर मॉडल प्रस्तुत करना होता है।

प्रथम स्तर पर मॉडल की रूप रेखा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सामने प्रस्तुत करना होता है। मॉडल पास हो जाने के बाद किसी भी आईआईटी की देखरेख में इस मॉडल को मूर्त रूप देना होता है। जिसके लिए केंद्र सरकार 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। राज्य स्तरीय इस प्रक्रिया के बाद मॉडल तैयार कर दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सामने इसका प्रेजेंटेशन देना होता है। यहां राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित होने के बाद बाल वैज्ञानिक की संज्ञा से नवाजा जाता है।

Tags: BJPcmyogiMANAKNaitik srivastavNews1IndiaRaebarelyraebarely newsThe Inspire AwardsUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

पति Nick Jonas के Birthday पर रोमांटिक हुई Priyanka Chopra ग्रैंड पार्टी में इस तरह मचाया धमाल

Rampur: अब्दुल्ला आजम के करीबियों से ईडी ने की पूछताछ, जुआ खेलते हुए वीडियो हुआ था Viral

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In